Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
collector mahasamund e1750158787979
जोहार छत्तीसगढ़

महासमुंद : समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश, विकास कार्यों में गति लाने पर जोर

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
June 17, 2025 4 Mins Read
249 Views
0 Comments

किसानों को समय पर खाद-बीज मिलना सुनिश्चित हो

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा

मौसमी बीमारियों से बचने स्वास्थ्य विभाग अलर्ट रहें

जनसहभागिता से जल संचयन के  कार्यों  में गति लाएं

महासमुंद 17 जून 2025

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज समय सीमा की बैठक लेकर एकमुश्त चावल वितरण, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान, मोर गांव मोर पानी अभियान की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही बैठक में शासन की प्राथमिकताओं, जनघोषणाओं, योजनाओं और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री मयंक पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री रवि साहू एवं श्री रविराज ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारीगण एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर लंगेह ने शाला प्रवेशोत्सव के सफल आयोजन के निर्देश दिए और कहा कि  “जिले के किसी भी स्कूल में तालाबंदी की नौबत न आएं। युक्तियुक्तकरण अंतर्गत सभी शालाओं में शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। जिससे कोई भी विद्यालय एकल शिक्षकीय नहीं है। उन्होंने सभी एसडीएम और डीईओ को निर्देशित किया कि प्रत्येक विद्यालय नियत समय पर खुले और विद्यार्थियों को गणवेश, पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री के महासमुंद प्रवास के दौरान की गई घोषणाओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश देते हुए कहा कि घोषणाओं का वर्क ऑर्डर शीघ्र निर्गत कर कार्य प्रारंभ करें। जनपद सीईओ और निर्माण एजेंसियां इस कार्य को गंभीरता से लें और जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सरकार की स्थानांतरण नीति के तहत प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि 25 जून तक सभी आवदनों को जिला स्तर पर अनुमोदन कर प्रभारी मंत्री को भेजा जाएगा। सभी संबंधित प्रभारी अधिकारियों को इस कार्य को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने कहा गया।

कलेक्टर ने कहा कि धरती आबा अभियान के तहत जनजातीय बहुल गांवों और आकांक्षी जिलों में जनजातीय समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करना और उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उनका लाभ दिलवाना है। उन्होंने धरती अभियान अंतर्गत शिविरों के सफल संचालन हेतु सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि वे आपसी समन्वय के साथ ’अपने-अपने विकासखण्डों के चयनित ग्रामों में शिविर आयोजन कर विशेष जनजाति परिवारों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। जिले में आज 17 जून से 30 जून तक शिविर का आयोजन कर 306 ग्रामों के जनजातीय समुदाय को लाभान्वित किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि जिले में 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में आयोजित किया जा रहा है। सभी अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है। कलेक्टर ने जिले के समस्त ग्राम पंचायतों, नगर एवं जनपद मुख्यालयों, शासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है कि वे योग संगम पंजीकरण पोर्टल पर नागरिकों का अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित करें और उन्हें कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने हेतु प्रेरित करें।
 
किसानों को समय पर खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा गया। साथ ही खाद वितरण पॉस मशीन के माध्यम से करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी निजी दुकान में खाद का अवैध भंडारण पाए जाने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने कहा कि “अवैध रेत उत्खनन, भंडारण और परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” खनिज विभाग और राजस्व अमले को सतर्क रहकर लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि ‘एक पेड़ के नाम 2.0’ कार्यक्रम के अंतर्गत सभी जनप्रतिनिधियों को पौधरोपण में शामिल करने आमंत्रित किया जाए। वनमंडलाधिकारी श्री मयंक पांडेय ने कहा कि वृहद रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल की जाएगी। यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा, जिसके अंतर्गत स्कूल, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन, अमृत सरोवर, तालाबों, प्रधानमंत्री आवासों के आसपास एवं माइनिंग क्षेत्रों में फलदार पौधे लगाया जाना है। कलेक्टर ने जून माह में चावल का एकमुश्त वितरण 30 जून तक पूर्ण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए। राशन कार्ड के ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। शेष सदस्यों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी कराने का आग्रह किया गया। बैठक में कृषि संकल्प यात्रा की समीक्षा करते हुए नवाचारी किसानों की सफलता की कहानियाँ साझा करने के निर्देश दिए गए।

ग्रामीण क्षेत्रों में जल संचयन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “मोर गांव मोर पानी“ अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी से जल संचयन हेतु अब तक 2800 सोखता गड्ढों का निर्माण किया गया है। इस कार्य की सराहना करते हुए कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की सतत निगरानी के निर्देश दिए एवं जनसहभागिता को बढ़ाते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु शहरों में नालियों और पानी की टंकियों की सफाई एवं क्लोरिनेशन के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को डायरिया और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी नगरीय निकायों को सघन स्वच्छता अभियान चलाने कहा। बैठक में राजस्व प्रकरणों, सुशासन तिहार, चावल वितरण, पीएम जनमन योजना आदि की भी समीक्षा की गई। सभी विभागों को अपने कार्यों की प्रगति प्रस्तुत करने और समय सीमा में कार्य पूर्ण करने कहा गया।

Tags:

chhattisgarh newscollector mahasamundmahasamund news

Share Article

Other Articles

cg Revenue minister tankaram verma
Previous

रायपुर : राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही: राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा

cg collector e1750159712795
Next

रायपुर : ‘कोरबा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम’

Next
cg collector e1750159712795
June 17, 2025

रायपुर : ‘कोरबा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम’

Previous
June 17, 2025

रायपुर : राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही: राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा

cg Revenue minister tankaram verma

Related Posts

1793870448 0f10633d7489bc15ba25

सोलर दीदियों की पहल से जगमगाया नारागांव, प्रदेश का पहला सौर ऊर्जीकृत गांव बना

Editor Editor
November 5, 2026
1793890752 ef37d7b1dd215a3c9b23

बीजापुर में मिठाई दुकानों पर कार्रवाई, कन्हैया स्वीट्स का निर्माण कार्य बंद

Editor Editor
November 5, 2026
1793882899 4feda30775d8ed4f3238

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य

Editor Editor
November 5, 2026
photo collage.png 2

छत्तीसगढ़ में 1,703 पदों पर निकली भर्ती, 27 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Editor Editor
November 5, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार