Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled design 5
खबर छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी: महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, प्रीति बैगा की बदली जिंदगी

Editor Editor
July 27, 2026 2 Mins Read
35 Views
0 Comments
  • हर माह मिलने वाली  सहायता राशि से घरेलू जरूरतें हो रहीं पूरी
  • पीडीएस और महतारी वंदन योजना के संयुक्त लाभ से परिवार की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के तहत प्रत्येक माह मिलने वाली एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उनके परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के आकांक्षी विकासखंड गौरेला अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाड़पथरा की निवासी प्रीति सुजान बैगा इसकी एक प्रेरक मिसाल हैं। उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत नियमित रूप से प्रति माह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हो रही है। इस राशि से वे घर का राशन, सब्जी सहित अन्य आवश्यक घरेलू खर्च आसानी से पूरा कर रही हैं, जिससे परिवार पर आर्थिक दबाव कम हुआ है।

प्रीति बैगा को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत भी नियमित रूप से खाद्यान्न उपलब्ध हो रहा है। महतारी वंदन योजना और पीडीएस के संयुक्त लाभ से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक सुदृढ़ हुई है तथा घरेलू जरूरतों की पूर्ति अब पहले से अधिक सहज हो गई है।

प्रीति सुजान बैगा का कहना है कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया है। उन्होंने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना उनके परिवार के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार बन गई है।

Tags:

#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate newsSuccess Story

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 07 27 at 5.48.18 PM
Previous

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

WhatsApp Image 2026 07 27 at 6.06.23 PM
Next

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

Next
WhatsApp Image 2026 07 27 at 6.06.23 PM
July 27, 2026

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

Previous
July 27, 2026

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

WhatsApp Image 2026 07 27 at 5.48.18 PM

Related Posts

photo collage.png 4

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने रचनात्मकता से गढ़ा ‘मेरे सपनों का भारत’

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 10.26.29 PM

बारिश से खराब सड़कों पर अरुण साव नाराज, 15 अक्टूबर तक मरम्मत पूरी करने के निर्देश

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 6.10.45 PM

8.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर, अंबिकापुर में ‘अग्र महाकुंभ-2026’ का आगाज

Editor Editor
September 19, 2026
images 23 1

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, अब तक 996.5 मिमी बारिश; बलरामपुर सबसे आगे

Editor Editor
September 19, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार