Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
वन मंत्री केदार कश्यप
खबर छत्तीसगढ़

मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला जनआंदोलन बन चुका है-वन मंत्री केदार कश्यप

Editor Editor
June 28, 2026 2 Mins Read
36 Views
0 Comments

मड़ईगुड़ा में ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों के साथ सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण

रायपुर, मन की बात’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर महीने प्रसारित किया जाने वाला एक गैर-राजनीतिक रेडियो कार्यक्रम है l इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता के साथ संवाद स्थापित करना और देश के कोने-कोने में समाज, राष्ट्रहित और पर्यावरण के लिए निस्वार्थ काम करने वाले गुमनाम नायकों व उनकी प्रेरणादायक कहानियों को उजागर करना है l

वन मंत्री एवं सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने रविवार को सुकमा जिले के मड़ईगुड़ा वन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य दीपिका सोरी, कलेक्टर अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण, डीएफओ अक्षय भोंसले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा और बच्चे उपस्थित रहे।

भारत रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है

           कार्यक्रम के बाद वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ‘मन की बात’ आज केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला जनआंदोलन बन चुका है। इसके माध्यम से देशभर में समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने वाले लोगों को पहचान मिल रही है तथा नागरिकों को विकास की यात्रा में सहभागी बनने की प्रेरणा मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी तकनीक, वैज्ञानिक सोच, नवाचार और जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया। स्वदेश में निर्मित सी-295 (C-295) सैन्य परिवहन विमान का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात है।

वैज्ञानिक सोच अपनाने,  अनुसंधान और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया

         वन मंत्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। साथ ही वैज्ञानिक सोच अपनाने, अंधविश्वास से दूर रहने तथा अनुसंधान और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह संदेश विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता, सामाजिक समरसता और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर अपने गांव के विकास में योगदान देने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newskedar kashyapraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

सखी वन स्टॉप सेंटर
Previous

’महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वाेच्च प्राथमिकता : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’

laxi
Next

’महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्रीलक्ष्मी राजवाड़े’

Next
laxi
June 28, 2026

’महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्रीलक्ष्मी राजवाड़े’

Previous
June 28, 2026

’महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वाेच्च प्राथमिकता : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’

सखी वन स्टॉप सेंटर

Related Posts

op chaudhri 2

युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

Editor Editor
August 13, 2026
op chaudhri 1

करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए शामिल

Editor Editor
August 13, 2026
tiranga yatra 1 1

शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर अम्बिकापुर

Editor Editor
August 13, 2026
rajesah agrawal 1

केदमा में तिरंगे की शान के साथ विकास की नई सौगातें

Editor Editor
August 13, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार