Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
cm in yadav samaj
खबर छत्तीसगढ़

मवेशियों के इलाज के लिए अब गौठानों में पहुुंचेगे मोबाईल वेटनरी वाहन : मुख्यमंत्री बघेल

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
July 24, 2023 2 Mins Read
358 Views
0 Comments

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गौ-पालन और डेयरी उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य शासन ने अनेक कदम उठाए गए हैं। गोधन न्याय योजना प्रारंभ की गई है। इसी कड़ी में अब प्रदेश में हाट-बाजार क्लीनिक योजना की तर्ज पर मवेशियों के इलाज के लिए जल्द ही मोबाईल वेटनरी वाहन प्रारंभ किए जाएंगे। मोबाईल वेटनरी वाहन तय कार्यक्रम के अनुसार गौठानों में पहुंचेंगे जहां ग्रामीण अपने मवेशियों का इलाज करा सकेंगे। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में सर्व यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डेयरी उद्योग को दिए जा रहे प्रोत्साहन से दूध के उत्पादन में 50 हजार लीटर की वृद्धि हुई है। उन्होंने सर्व यादव समाज से राज्य शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर डेयरी सेक्टर को मजबूत करने का आव्हान किया। इस अवसर पर सर्व यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष रमेश यदु के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में यादव समाज को सामाजिक भवन के लिए जमीन और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल का चांदी का मुकुट तथा गजमाला पहनाकर तथा भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा और बैलगाड़ी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न विधानसभाओं में भेंट-मुलाकात के दौरान यादव समाज सहित सभी समाजों को रियायती दर पर जमीन तथा भवन निर्माण के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। सामाजिक भवन होने से विभिन्न समाजों को सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए खेती-किसानी, पशुपालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। गौठानों को रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित कर वहां महिलाओं और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हाल ही में टाटा टेक्नालाजिस के साथ 36 आईटीआई के उन्नयन के लिए 1188 करोड़ रूपये की परियोजना का एमओयू किया गया है.

इन आईटीआई में युवाओं को आधुनिक ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे युवाओं को आसानी से रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। सर्व यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष रमेश यदु ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए बताया कि मुंगेली और भाटापारा में यादव समाज का भवन बनकर तैयार हो गया है। अंबिकापुर सहित अनेक स्थानों पर मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुसार जमीन समाज को आबंटित कर दी है। इस अवसर पर यादव समाज के सर्वश्री अटल बिहारी यादव, केनूराम यादव, देवनारायण यादव, सुशील यादव, कमलेश यादव, गणेश यादव, परसादी यादव, रासबिहारी यादव, रामपुकार यादव, रामचंद्र यादव, पप्पु यादव, सुरेश यादव, निलेश यादव, परमेश्वर यादव सहित विभिन्न जिलों से आए यादव समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

yuva mulaqat
Previous

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं से राजनीति में आने का किया आव्हान, कहा आपके आने से ही प्रदेश आगे बढ़ेगा

nadi tat
Next

प्रदेश में 4 सालों में नदी तट के 4 हजार से अधिक हेक्टेयर रकबा हरीतिमा से आच्छादित

Next
nadi tat
July 24, 2023

प्रदेश में 4 सालों में नदी तट के 4 हजार से अधिक हेक्टेयर रकबा हरीतिमा से आच्छादित

Previous
July 23, 2023

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं से राजनीति में आने का किया आव्हान, कहा आपके आने से ही प्रदेश आगे बढ़ेगा

yuva mulaqat

Related Posts

1777806845 426a06b20961c4f285cc

रायगढ़ मा पहाड़ मंदिर समिति के बैठक मा शामिल होइन वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Editor Editor
May 3, 2026
WhatsApp Image 2026 05 03 at 5.59.41 PM

सरगुजा जिला के ग्राम सिलमा मा अचानक उतरिस मुख्यमंत्री श्री साय के हेलीकॉप्टर

Editor Editor
May 3, 2026
Minister Kedar Kashyap

चिल्फी अउ सरोधा दादर के प्राकृतिक सुंदरता ला देख के गदगद होइन वन मंत्री केदार कश्यप

Editor Editor
May 3, 2026
1777806051 9d0bb58176a0b75b29fc

रायगढ़ के राधा कृष्ण मंदिर मा वित्त मंत्री ओपी चौधरी अउ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ह करिन पूजा-अर्चना

Editor Editor
May 3, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार