Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
images 24 2
जोहार छत्तीसगढ़

मिशन अमृत 2.0 से संवरेंगे छत्तीसगढ़ के तीन शहर, 7.29 करोड़ से बनेंगे आधुनिक उद्यान

Editor Editor
September 19, 2026 2 Mins Read
43 Views
0 Comments

रायपुर, छत्तीसगढ़ के अहिवारा, मुंगेली और कांकेर शहरों में अब लोगों को हरियाली के साथ बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं मिलेंगी। मिशन अमृत 2.0 के तहत तीनों नगर पालिका क्षेत्रों में आधुनिक उद्यान विकसित किए जाएंगे। इन परियोजनाओं के लिए सरकार ने कुल 7 करोड़ 29 लाख 24 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। उद्यानों में कुल 8,732 पौधे लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शहरों में सिर्फ अधोसंरचना का विस्तार ही नहीं, बल्कि लोगों के लिए स्वच्छ, हरित और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थान तैयार करना भी जरूरी है। नए उद्यानों में बच्चों के लिए प्ले-एरिया, युवाओं और अन्य नागरिकों के लिए ओपन जिम, पैदल चलने के लिए पाथवे और बैठने-विश्राम की व्यवस्था की जाएगी।

इन उद्यानों में प्रकाश व्यवस्था, टॉयलेट ब्लॉक और गज़ेबो जैसी सुविधाएं भी विकसित होंगी। पर्यावरण और जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। निर्माण कार्य को एक साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

अहिवारा में 2.07 करोड़ से बनेगा उद्यान: नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-1 स्थित शीतला मंदिर क्षेत्र में 0.52 एकड़ जमीन पर उद्यान विकसित होगा। इसके लिए 2 करोड़ 7 लाख 48 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यहां करीब 2,115 पौधे लगाए जाएंगे। बच्चों के खेल क्षेत्र, ओपन जिम, पाथवे, सोलर लाइट, बैठने की जगह, टॉयलेट ब्लॉक, गज़ेबो और वर्षा जल संचयन जैसी सुविधाएं होंगी।

मुंगेली में सबसे बड़ा हरित परिसर: पेंड्राकांपा के महाराणा प्रताप वार्ड में 3.08 एकड़ क्षेत्र में उद्यान तैयार किया जाएगा। इसके लिए 3 करोड़ 52 लाख 32 हजार रुपए मंजूर हुए हैं। यहां करीब 4,453 पौधे लगाए जाएंगे। प्ले-एरिया, खेल उपकरण, ओपन जिम, पाथवे, बैठने की व्यवस्था, टॉयलेट ब्लॉक, गज़ेबो, प्रकाश व्यवस्था और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित किया जाएगा।

कांकेर में 1.69 करोड़ की परियोजना: नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-9 श्रीराम नगर में 0.72 एकड़ जमीन पर उद्यान बनेगा। इसके लिए 1 करोड़ 69 लाख 44 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यहां करीब 2,164 पौधों के साथ प्ले-इक्विपमेंट, ओपन जिम, पाथवे, सोलर लाइट, बैठने की व्यवस्था, टॉयलेट ब्लॉक, गज़ेबो और वर्षा जल संरक्षण की सुविधा विकसित होगी।

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार का जोर ऐसे सार्वजनिक स्थलों के निर्माण पर है, जिनका लोगों को लंबे समय तक लाभ मिल सके। इसी वजह से निर्माण पूरा होने के बाद पांच वर्षों तक चयनित एजेंसी ही उद्यानों का संचालन और संधारण करेगी। विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Tags:

arun saocgChhattisgarhChhattisgarh ParksGreen CityMission Amrit 2.0raipur newsstate newsUrban DevelopmentVishnu Deo Sai

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 09 19 at 10.17.30 PM
Previous

‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

WhatsApp Image 2026 09 19 at 6.36.31 PM
Next

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के विजन को साकार कर रहा सौर ऊर्जा का संकल्प

Next
WhatsApp Image 2026 09 19 at 6.36.31 PM
September 19, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के विजन को साकार कर रहा सौर ऊर्जा का संकल्प

Previous
September 19, 2026

‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

WhatsApp Image 2026 09 19 at 10.17.30 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 23 at 9.10.07 PM

मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जनआंदोलन की जरूरत : मुख्यमंत्री साय

Editor Editor
November 23, 2026
WhatsApp Image 2026 11 23 at 8.26.35 PM

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या रवाना, टंकराम वर्मा ने दिखाई हरी झंडी

Editor Editor
November 23, 2026
photo collage.png 6 1

डॉ. कालीचरण यादव के निधन से छत्तीसगढ़ के कला एवं संस्कृति जगत में शोक की लहर, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

Editor Editor
November 23, 2026
photo collage.png 5 1

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं, कलार समाज के भवन के लिए मिलेंगे 75 लाख रुपये

Editor Editor
November 23, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार