Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
bastar se sarguja1
नवा छत्तीसगढ़

बस्तर से लेकर सरगुजा तक खुले स्थानीय रोजगार के नए आयाम

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
July 15, 2023 3 Mins Read
726 Views
0 Comments

नवाचार, स्व-रोजगार और उद्यमिता को मिल रहा प्रोत्साहन

पुरानी परम्पराएं अब रोजगार से जुड़कर बन रही आय का जरिया

रोजगार के नए और स्थानीय आयामों पर कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ा रही है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक अब स्थानीय रोजगार के नए आयाम खुले हैं। पुरानी परम्पराएं अब रोजगार से जुड़कर आय का जरिया बन रही है। रोजगार का अनूठा मॉडल आज पूरे देश में चर्चा का विषय है, यही कारण है कि आज छत्तीसगढ़ पूरे देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य है।

रूरल इंडस्ट्रियल पार्क आज गांवों में स्थानीय रोजगार और उद्यमिता विकास का एक महत्वपूर्ण जरिया बन गया है। इनसे जुड़कर महिलाएं, युवा, किसान और मजदूरों समेत हर वर्ग के लोग आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करते हुए उन्हें नवाचार, स्व-रोजगार और उद्यमिता की ओर प्रोत्साहित कर रही है।

युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक रूप देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने न केवल राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया बल्कि युवाओं को एकजुट कर ऐसे संसाधन उपलब्ध कराए। क्लब से जुड़कर युवा स्थानीय स्तर पर वृक्षारोपण, स्वच्छता, पेयजल संरक्षण एवं अन्य जनजागरूकता की सामूहिक गतिविधियां कर सके। युवाओं के रोजगार की जरूरतों को समझकर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियां भी निकाली हैं। इसके साथ ही निजी क्षेत्रों में संभाग स्तरीय रोजगार मेलों के नियमित आयोजनों से प्राइवेट क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कम्पनियों में भी रोजगार के रास्ते खुल रहे हैं।

bastar se sarguja2

उद्यम के क्षेत्र में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं को अनेक अवसर मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान युवाओं को उद्यम प्रोत्साहन देने के लिए कई नवाचारी योजनाओं का संचालन जमीनी स्तर पर किया है। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना से न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़े हैं अपितु गांव में ही जमीन, बिजली, पानी, सड़क एवं बैंकिंग लिंकेज की सुविधा से स्टार्टअप्स को भी बढ़ावा मिल रहा है। इस तरह सरकार स्थानीय जरूरतों के मुताबिक रोजगार उपलब्ध करा रही है।

bastar se sarguja3

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर अब युवाओं को व्यवसाय के अलावा स्व-रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विशेषकर आदिवासी बाहुल्य और पिछड़े क्षेत्रों में सरकार ने परम्परागत कार्यों से लोगों को जोड़ा है और उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार प्रदान कर रही है। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों को न केवल संग्रहित किया जा रहा है बल्कि स्थानीय स्तर पर उनके प्रसंस्करण यूनिट्स की स्थापना और मार्केटिंग से भी जोड़ा गया है। इसी कड़ी में शहरों में सी-मार्ट की स्थापना की गई है ताकि गांवों में उत्पादित होने वाले विभिन्न प्रोडक्ट्स का विक्रय किया जा सके।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए रोजगार मिशन से भी युवाओं को बहुत लाभ हो रहा है। इस माध्यम से सरकार ने उद्योगपतियों, प्रशिक्षकों और रोजगार ढ़ूढ़ रहे युवाओं को एक चैनल के जरिए जोड़ने का सफल प्रयास किया है। युवाओं को आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बीच आर्थिक दिक्कतों को खत्म करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरूआत की। इसके साथ ही युवा प्रतिभाओं को निखारने और उनमें कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी सरकार चला रही है।

छत्तीसगढ़ सरकार खेल और शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाओं के लगातार विस्तार पर कार्य कर रही है। प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, अधोसंरचना और सुविधाओं के विकास तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने का कार्य भी किया जा रहा है। खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक और युवा महोत्सव जैसे वृहद आयोजन भी किए जा रहे हैं, जहां युवा सहभागिता को प्राथमिकता दी जा रही है।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

hareli
Previous

विशेष लेख : हरेली तिहार से खेती-किसानी के साथ-साथ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की होगी शुरूआत

samman
Next

छत्तीसगढ़ को मिला पृथ्वी अवॉर्ड्स 2023 : महिला स्व-सहायता समूहों और छत्तीसगढ़ वनोपज संघ को मिला ईएसजी के क्षेत्र में सम्मान

Next
samman
July 15, 2023

छत्तीसगढ़ को मिला पृथ्वी अवॉर्ड्स 2023 : महिला स्व-सहायता समूहों और छत्तीसगढ़ वनोपज संघ को मिला ईएसजी के क्षेत्र में सम्मान

Previous
July 15, 2023

विशेष लेख : हरेली तिहार से खेती-किसानी के साथ-साथ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की होगी शुरूआत

hareli

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 13 at 7.46.40 PM

आजादी के बाद पहली बार बिजली से रोशन हुआ चांगेर, 23 घरों तक पहुंची सुविधा

Editor Editor
October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 7.10.56 PM

गन्ने का भाव 425 रुपये क्विंटल होने पर किसानों में खुशी

Editor Editor
October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 6.16.35 PM

भविष्य की जरूरतों के हिसाब से बनेगा छत्तीसगढ़ का रोड नेटवर्क मास्टर प्लान

Editor Editor
October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 6.13.51 PM

कवर्धा में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू, 440 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Editor Editor
October 13, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Digital Viral
Anipama Chandrakar
MDD 94, Kabir Nagar
Raipur Chhattishgarh +917470833699
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार