Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 11 22 at 12.45.52 PM 1
जोहार छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सकारात्मक चर्चा के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, मांगों के परीक्षण के लिए बनेगी उच्चस्तरीय समिति

Editor Editor
November 22, 2026 One Min Read
13 Views
0 Comments

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल और सकारात्मक संवाद के बाद छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक के दौरान पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पटवारियों की समस्याओं को गंभीरता और सहानुभूतिपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की उचित मांगों का समाधान संवाद और आपसी समझ के माध्यम से किया जाना चाहिए। राज्य सरकार अपने कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और उनके निराकरण के लिए सकारात्मक प्रयास कर रही है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने पटवारियों की वेतन विसंगति और पदोन्नति से संबंधित मांगों के परीक्षण के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए। यह समिति मांगों के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर उनके निराकरण के संबंध में अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करेगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हड़ताल अवधि के दौरान हुई कार्यवाहियों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने दोहराया कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान आपसी चर्चा और समझदारी से किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री के सकारात्मक रुख और उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्णय के बाद पटवारी संघ ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की। संघ के पदाधिकारियों ने मांगों पर सकारात्मक पहल करने और समस्याओं के समाधान का भरोसा देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags:

ChhattisgarhChhattisgarh Patwari SanghPatwari StrikeRaipurRevenue DepartmentVishnu Deo Sai

Share Article

Other Articles

1795271507 68c9b964ea0eb66b35fb 1
Previous

बस्तर संभागायुक्त ने मसौरा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों की सुविधाओं पर दिया जोर

WhatsApp Image 2026 11 22 at 1.57.02 PM
Next

रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

Next
WhatsApp Image 2026 11 22 at 1.57.02 PM
November 22, 2026

रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

Previous
November 21, 2026

बस्तर संभागायुक्त ने मसौरा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों की सुविधाओं पर दिया जोर

1795271507 68c9b964ea0eb66b35fb 1

Related Posts

1795532363 2fd613cd4f81832edba3 1 1

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई, 25 हाईवा रेत और मशीन जब्त

Editor Editor
November 24, 2026
1795532363 2fd613cd4f81832edba3 1

धरमपानी बनेगा आदर्श इको टूरिज्म केंद्र, स्थानीय लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

Editor Editor
November 24, 2026
WhatsApp Image 2026 11 24 at 10.02.42 PM

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

Editor Editor
November 24, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 12.42.51 PM

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी तेज, अब तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीदी

Editor Editor
November 24, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार