Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
cgcfgf
जोहार छत्तीसगढ़

भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की झलक देख पीएम मोदी ने की सराहना, बस्तर के कलाकारों से की बातचीत

Editor Editor
October 30, 2026 2 Mins Read
16 Views
0 Comments

डोकरा, लौह शिल्प, बांस कला और कोसा साड़ियों ने खींचा प्रधानमंत्री का ध्यान, बस्तरिया रेला की प्रस्तुति से हुआ स्वागत

रायपुर, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और पर्यटन की आकर्षक झलक देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत पर्व का शुभारंभ करने के बाद छत्तीसगढ़ के स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बस्तर और नारायणपुर के शिल्पकारों से आत्मीय बातचीत की और उनकी पारंपरिक कलाओं की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने स्टॉल पर बांस शिल्प और अन्य पारंपरिक हस्तकलाओं का निर्माण कर रहे कलाकारों से बातचीत कर शिल्प निर्माण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर बस्तर के कलाकारों ने पारंपरिक बस्तरिया रेला की प्रस्तुति देकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और कलाकारों की प्रस्तुति ने भारत पर्व में प्रदेश की विशिष्ट पहचान को सामने रखा।

डोकरा, बांस शिल्प और कोसा साड़ियों का प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की ओर से लगाए गए इस स्टॉल में प्रदेश की पारंपरिक हस्तशिल्प कलाओं को प्रदर्शित किया गया है। पर्यटन मंडल की डॉ. सुभदा चतुर्वेदी ने बताया कि 15 दिनों तक चलने वाले भारत पर्व में डोकरा शिल्प, लौह शिल्प, बांस शिल्प और कोसा साड़ियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जा रहा है। इन कलाओं के माध्यम से प्रदेश की पारंपरिक कारीगरी और स्थानीय शिल्पकारों के हुनर को राष्ट्रीय मंच मिल रहा है।

पर्यटन स्थलों की भी दी जा रही जानकारी

स्टॉल में छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों और पर्यटन रिसॉर्ट की जानकारी भी प्रदर्शित की गई है। इसमें चंपारण और चित्रकोट जैसे प्रमुख स्थलों को विशेष रूप से शामिल किया गया है। यहां आने वाले पर्यटकों को प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और पर्यटन की संभावनाओं से परिचित कराया जा रहा है।

भारत पर्व के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोककला, हस्तशिल्प और पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कलाकारों से संवाद और उनकी कला की सराहना को प्रदेश के शिल्पकारों के लिए महत्वपूर्ण प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है।

Tags:

Bastar ArtBharat Parv 2026Chhattisgarh tourismDhokra CraftNarendra Modi

Share Article

Other Articles

images 7 1 1
Previous

शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक

images 8 1 1
Next

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्रों को मंजूरी, अब 3,100 केंद्रों पर होगी खरीदी

Next
images 8 1 1
October 30, 2026

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्रों को मंजूरी, अब 3,100 केंद्रों पर होगी खरीदी

Previous
October 30, 2026

शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक

images 7 1 1

Related Posts

NG 7

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवराज सिंह चौहान की माता को दी श्रद्धांजलि

Editor Editor
November 12, 2026
a92226d5 e676 40d4 ae08 42ee6c54f8ec 360x170 1

लोक भवन में दीपावली मिलन समारोह, कर्मचारियों को मिले उपहार

Editor Editor
November 12, 2026
images 37 1

महलोई में 5.30 करोड़ से बनेगा महलोई में 5.30 करोड़ से बनेगा आधुनिक मॉडल स्कूल

Editor Editor
November 12, 2026
images 30 1

21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी 13,839 रुपये की सहायता

Editor Editor
November 12, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार