Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 11 26 at 6.41.35 PM
जोहार छत्तीसगढ़

DMF फंड से गांवों के विकास और जनकल्याण को मिलेगी प्राथमिकता

Editor Editor
November 26, 2026 2 Mins Read
2 Views
0 Comments

मुख्य सचिव विकासशील ने दिए तीन वर्षीय कार्ययोजना बनाने के निर्देश, खर्च के साथ योजनाओं के जमीनी असर का भी होगा आकलन

रायपुर, खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए DMF फंड के इस्तेमाल की नई कार्ययोजना तैयार की जाएगी। मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित जिला खनिज न्यास (DMF) की राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में अधिकारियों को स्थानीय जरूरतों के आधार पर तीन वर्षीय कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि DMF की राशि का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किया जाना चाहिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रत्येक जिले में गांवों की जरूरतों, उपलब्ध सुविधाओं और अधोसंरचना का सर्वेक्षण किया जाए। इसके आधार पर तय किया जाए कि किन गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं और कहां विकास कार्यों की जरूरत है। उन्होंने राज्य बजट की योजनाओं और DMF से होने वाले कार्यों की मैपिंग करने को कहा, ताकि एक ही काम पर दोबारा राशि खर्च न हो और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सके।

बैठक में पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं बाल कल्याण, वृद्धजन और दिव्यांगजन कल्याण, कौशल विकास, स्वच्छता, कृषि और पशुपालन से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का मूल्यांकन केवल खर्च हुई राशि के आधार पर न करें, बल्कि यह भी देखें कि उनसे स्थानीय लोगों को कितना लाभ मिला और उनके जीवन स्तर में कितना सुधार आया है।

पारदर्शिता बढ़ाने के लिए वित्तीय वर्ष के अंत में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। इनमें ग्रामीणों को DMF से कराए गए विकास कार्यों और उन पर हुए खर्च की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा वार्षिक ऑडिट, सोशल ऑडिट और फंड वितरण की व्यवस्था को भी प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

वहीं, CG DMF पोर्टल 2.0 की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवनों और सामुदायिक भवनों जैसी सार्वजनिक जगहों पर QR कोड लगाए जाएंगे। इन्हें स्कैन करके नागरिक संबंधित परिसंपत्तियों और विकास कार्यों की जानकारी हासिल कर सकेंगे।

Tags:

CG DMF PortalChhattisgarh Governmentchhattisgarh newsChief Secretary VikasheelDMF FundMining Affected Areasraipur newsRural Development

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 26 at 6.08.26 PM
Previous

अंबिकापुर में फुटबॉल प्रतियोगिता, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल

Previous
November 26, 2026

अंबिकापुर में फुटबॉल प्रतियोगिता, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल

WhatsApp Image 2026 11 26 at 6.08.26 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 26 at 6.08.26 PM

अंबिकापुर में फुटबॉल प्रतियोगिता, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 5.52.28 PM 1

जनदर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, बच्चों के इलाज से लेकर पढ़ाई तक की मदद का भरोसा

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 5.49.09 PM 1

छत्तीसगढ़ में 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 8.85 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 5.34.32 PM

जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिली 55 हजार की मदद, मुख्यमंत्री ने तत्काल दिए चेक

Editor Editor
November 26, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार