Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 18
खबर छत्तीसगढ़

पीएम आवास बनने से पहाड़ी कोरवा पुनियारी बाई की दूर हुई समस्याएं

Editor Editor
December 21, 2023 2 Mins Read
305 Views
0 Comments

जशपुरनगर। कुछ साल पहले पहाड़ी कोरवा पुनियारी बाई के पास न कोई घर था और ही कोई नियमित ठिकाना। किसी तरह से कच्चा मकान बनाकर रह रही पुनियारी बाई ने कभी सोचा ही नहीं था कि एक दिन उनका घर भी पक्का बन जायेगा। पाठ इलाके में रहने वाली पुनियारी बाई प्रधानमंत्री आवास मिलने से खुश है, पहले बारिश के दिनों में झोपड़ी की छत से पानी टपकने से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब पक्के आवास में रहने से उनकी कई समस्याएं दूर हो गई है।

जशपुर जिले के मनोरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम हर्रापाठ में रहने वाली पहाड़ी कोरवा श्रीमती पुनियारी बाई ने बताया कि वे पहले टूटी-फूटी झोपडी में रहते थे। पति के जीवित रहते पक्का मकान तो उनके लिए एक सपना सा ही था। कही से कोई ऐसी आमदनी ही नहीं थी कि वे अपनी झोपड़ी को पक्का बना सके। उन्होंने बताया कि पति के मौत के पश्चात जीवनयापन बहुत कठिन हो गया है। उनके पांच बच्चे हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होने के पश्चात पक्का मकान बन जाने से उनकी घर की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है। पहाड़ी कोरवा पुनियारी बाई का कहना है कि पक्के मकान की बार-बार मरम्मत की नौबत नहीं आएगी, बारिश के दिनों में भी छत से पानी गिरने की समस्या दूर हो गई है। बेवा पुनियारी बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह मकान गरीबों के लिए सिर्फ एक छत ही नहीं है, आने वाले कल का बेहतर भविष्य भी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति व निर्माण को गति देने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद भी दिया।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

ccoronaaa
Previous

नए कोरोना वायरस के संबंध में सीएमएचओ ने जारी की गाइडलाइन

Untitled 19
Next

मुख्यमंत्री की पहल से मृतक नरसिंह के परिजनों को मिली राहत, आंध्रप्रदेश में उपलब्ध कराया शव वाहन

Next
Untitled 19
December 21, 2023

मुख्यमंत्री की पहल से मृतक नरसिंह के परिजनों को मिली राहत, आंध्रप्रदेश में उपलब्ध कराया शव वाहन

Previous
December 21, 2023

नए कोरोना वायरस के संबंध में सीएमएचओ ने जारी की गाइडलाइन

ccoronaaa

Related Posts

1775650293 6f0b2cb9dac5bcbf9433

वन धन विकास केंद्र पंचक्की: स्व-सहायता समूह मन ल 23 लाख ले जादा के सालाना आय

Editor Editor
April 8, 2026
WhatsApp Image 2026 04 08 at 5.39.19 PM

कभू बंदूक, अब रोजगार: आत्मसमर्पित माओवादी मन के जियई-खाई के काम ले सुधरत हे भविष्य

Editor Editor
April 8, 2026
1775648934 4a4a2018e24704f95abf 1

ग्राम पंचायत तेलासी में पहुंचिस ‘हर घर नल से जल’, संचालन के जिम्मेदारी पंचायत ल सौंपी गिस

Editor Editor
April 8, 2026
WhatsApp Image 2026 04 08 at 4.32.12 PMnhbhb

आई-गॉट में सब्बो विभाग मन के जुड़ना जरूरी: मुख्य सचिव

Editor Editor
April 8, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार