Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 19
खबर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की पहल से मृतक नरसिंह के परिजनों को मिली राहत, आंध्रप्रदेश में उपलब्ध कराया शव वाहन

Editor Editor
December 21, 2023 One Min Read
307 Views
0 Comments

जशपुरनगर। रोजगार की तलाश में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम गए जशपुर निवासी प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। मृतक के शव को गृहग्राम तक लाने के लिए,मृतक के परिजनों द्वारा सहायता मांगे जाने पर,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर,प्रशासन ने पहल की। जानकारी के अनुसार,जिले के फरसाबहार ब्लाक के पुरईनबंध निवासी मृतक नरसिंह पैंकरा,अपने दो साथियों के साथ रोजगार की तलाश में विशाखापट्टनम गया था। मृतक के साथियों ने बताया कि नरसिंह पैंकरा का शव दो दिन पहले,विशाखापट्टनम के अंगोल मे रेल पटरी के बीच में,रेल्वे पुलिस ने बरामद किया था। मृतक का शव बरामद होने के बाद,उसके साथियों के सामने शव को विशाखापट्टनम से पुरईनबंध लाने की समस्या खड़ी हो गई। ऐसे में,मृतक के परिजनो ने सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री साय ने पहल करते हुए,मृतक के शव को अंगोल से पुरईनबंध लाने के लिए वाहन की तत्काल व्यवस्था करने का निर्देश अधिकारियों को दिया था। अंगोल में शव वाहन की व्यवस्था होने पर,मृतक का शव गुरूवार को गृहग्राम पुरईनबंध पहुंचा। यहां मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। संवेदनशीलता दिखाते हुए,सहायता के लिए मृतक के स्वजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कलेक्टर रवि मित्तल का आभार जताया है।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 18
Previous

पीएम आवास बनने से पहाड़ी कोरवा पुनियारी बाई की दूर हुई समस्याएं

Untitled 20
Next

मेरी कहानी मेरी जुबानी :मरीज राधेराम और सरोज को टीबी से मिली मुक्ति

Next
Untitled 20
December 21, 2023

मेरी कहानी मेरी जुबानी :मरीज राधेराम और सरोज को टीबी से मिली मुक्ति

Previous
December 21, 2023

पीएम आवास बनने से पहाड़ी कोरवा पुनियारी बाई की दूर हुई समस्याएं

Untitled 18

Related Posts

सारंगढ़

सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़

Editor Editor
October 4, 2026
शालेय क्रीड़ा

सारंगढ़ को दो बड़ी सौगातें: शहर में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड और डाइट कॉलेज

Editor Editor
October 4, 2026
Deputy Chief Minister Vijay Sharma 1

आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर: डिप्टी सीएम

Editor Editor
October 4, 2026
सेवा अभियान

सेवा संकल्प अभियान :रजिस्ट्री के साथ नामांतरण ने बचाया समय, किसान चंद्रशेखर को नहीं लगाने पड़े अलग से कार्यालय के चक्कर

Editor Editor
October 4, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार