Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
jajyalvdeo mahavidhylay
खबर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल: शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय के लिए 60 लाख रुपए स्वीकृत

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
September 6, 2023 2 Mins Read
387 Views
0 Comments

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बिलासपुर में पिछले महीने की पहली तारीख को ‘युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात‘ कार्यक्रम में जांजगीर के शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय में 4 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की स्वीकृति की घोषणा की गई थी, जिस पर त्वरित अमल करते हुए कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने महाविद्यालय में 4 अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए 60 लाख 3 हजार रुपए स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल से महाविद्यालय की छात्राओं में हर्ष व्याप्त है।

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर में युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में जांजगीर के शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष अतिरिक्त कक्ष की माँग रखी थी। मुख्यमंत्री ने इसकी स्वीकृति की तुरंत घोषणा भी कर दी थी। इस पर तेजी से काम हुआ और कलेक्टर ने अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कर दी। इससे अब अतिरिक्त कक्षों का निर्माण जल्द प्रारंभ हो सकेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा पर इतनी तेजी से क्रियान्वयन होने पर महाविद्यालय की छात्राएं बेहद खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इसके लिए धन्यवाद दिया है।

छात्राओं ने बताया कि अतिरिक्त कक्षों की जरूरत थी। मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात युवाओं के साथ कार्यक्रम के बारे में जब छात्राओं को पता चला और जब हमने दूसरे संभागों में हुए भेंट-मुलाकात कार्यक्रमों में छात्र हित में मुख्यमंत्री द्वारा लिये गये त्वरित निर्णयों के बारे में सुना तो हमें भी लगा कि हमारे संभाग में जब भेंट-मुलाकात कार्यक्रम युवाओं के साथ होगा तो हम भी अपनी बात रखेंगे। इतना अच्छा कार्यक्रम हुआ। हमारे साथियों ने भी अपनी बात रखी और उन्हें भी मौका मिला। मुख्यमंत्री जी ने बहुत संवेदनशीलता से हमारी बात सुनी। हमें लगा कि हमारी दिक्कत देर सबेर दूर हो जाएगी। फिर जब इस बात की जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री जी की घोषणा पर अमल करते हुए राशि स्वीकृत हो गई है तो यह बहुत खुशी की बात है। छात्राओं ने बताया कि भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने पीजी छात्रों की जरूरतों के मुताबिक भी अनेक निर्णय लिये हैं। नये कोर्स आरंभ होने का लाभ भी छात्र-छात्राओं को मिलेगा।

Tags:

bhupesh baghelChhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

aathe kanhaiya
Previous

लोक आस्था के परब ‘आठे’

jal jeevan mission
Next

जल जीवन मिशन: राज्य में 29.36 लाख से अधिक परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन

Next
jal jeevan mission
September 6, 2023

जल जीवन मिशन: राज्य में 29.36 लाख से अधिक परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन

Previous
September 6, 2023

लोक आस्था के परब ‘आठे’

aathe kanhaiya

Related Posts

1776162051 809663fe9b2a46caa97d

बाबा साहब के विचार मा चल के ही बनही बेहतर समाज: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

Editor Editor
April 14, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

नारी शक्ति के भागीदारी ले मजबूत होही लोकतंत्र: अब नारी शक्ति के प्रतिनिधित्व ला नवा ऊंचाई देय के बखत – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
April 14, 2026
WhatsApp Image 2026 04 14 at 1.30.33 PM

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती मा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ह करिन नमन

Editor Editor
April 14, 2026
1776096974 d7f329a6b8b6f0e3d8ba 1

माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 के भव्य आयोजन

Editor Editor
April 13, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार