Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 11 1
खबर छत्तीसगढ़

रायगढ़ मेरी कर्मभूमि, प्रदेश को विकास के नए शिखर तक लेकर जायेंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
December 28, 2023 2 Mins Read
242 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ शहर स्थित एक निजी होटल में रायगढ़ प्रेस क्लब द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए और सामाजिक संगठनों, कर्मचारी संगठनों और वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों से मुलाकात की। रायगढ़ प्रेस क्लब और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर केबिनेट मंत्री ओपी चौधरी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं जब भी रायगढ़ आता हूं तो हमेशा लगता है कि अपने परिवार के बीच हूं। रायगढ़ से आपने श्री ओ.पी. चौधरी को चुनकर विधानसभा भेजा है। मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और अनुभव का लाभ रायगढ़ और प्रदेश को आगे ले जाने में मिलेगा। श्री साय ने रायगढ़ वासियों द्वारा किए गए भव्य स्वागत के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रायगढ़ मेरी कर्मभूमि रही है और यहां के प्रति मेरा विशेष लगाव है। रायगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है और यहां के विकास का रोड मैप तैयार कर उस पर जल्द ही अमल करने जा रहे हैं। श्री साय ने कहा कि मुझे उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हम मिलकर रायगढ़ के साथ-साथ पूरे प्रदेश को विकास के नए शिखर तक लेकर जाएंगेे।

केबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि 20 वर्षों तक रायगढ़ का नेतृत्व करने वाले मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं। जीवन में इतनी उपलब्धियां हासिल करने के बाद भी सरल, सहज स्वभाव के मुख्यमंत्री को प्रदेश को आगे ले जाने की कमान मिली है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है और हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता और सकारात्मकता के साथ छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम करेगी।

कार्यक्रम में विधायक संपत अग्रवाल, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, प्रेस क्लब के अध्यक्ष हेमंत थवाईत व सचिव नवीन शर्मा सहित प्रेस क्लब के अन्य सदस्य सहित सामाजिक संगठनों व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 71
Previous

विकसित भारत संकल्प यात्रा : गांव-गांव पहुंच रही केन्द्र सरकार की योजनाएं

Untitled 12 2
Next

रायगढ़ के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के प्रतिनिधि

Next
Untitled 12 2
December 28, 2023

रायगढ़ के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के प्रतिनिधि

Previous
December 27, 2023

विकसित भारत संकल्प यात्रा : गांव-गांव पहुंच रही केन्द्र सरकार की योजनाएं

Untitled 71

Related Posts

1775743036 c6849ee7ccc548c39ec7

पीएम जनमन आवास योजना ले हीरा कमार के परिवार के पक्का घर के सपना होईस साकार

Editor Editor
April 9, 2026
1775742994 b065b48d52be2edd28ff

किसान मन गरमी के धान के बदले सुरुजमुखी के खेती डहर आगू बढ़त हें

Editor Editor
April 9, 2026
WhatsApp Image 2026 04 09 at 9.05.26 PM

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ह स्व. भुलऊ प्रसाद कौशिक ला दीन भावभीनी सरधांजलि

Editor Editor
April 9, 2026
WhatsApp Image 2026 04 09 at 8.58.13 PM

माँ भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आज़ाद ला नमन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ह अंबिकापुर मा मूर्ति के करिन अनावरण

Editor Editor
April 9, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार