Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
179bd2b6 12d1 4ba4 9be7 fa1ff8681d73 1
खबर छत्तीसगढ़

पीएम सूर्य घर योजना से राजेंद्र कुमार साहू बने ऊर्जा आत्मनिर्भर

Editor Editor
July 28, 2026 2 Mins Read
6 Views
0 Comments

छत पर लगवाया 3 KWp सोलर प्लांट, अब हर महीने होगी बिजली बिल में भारी बचत

रायपुर : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना’ लोगों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने और बिजली बिल से राहत दिलाने की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। इसी योजना का लाभ उठाते हुए खैरागढ़ के शिव मंदिर रोड निवासी राजेंद्र कुमार साहू ने अपने घर की छत पर 3 KWp क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कराया है। जुलाई माह में प्लांट स्थापित होने के बाद अब उन्हें हर महीने बिजली बिल में बड़ी बचत का लाभ मिलेगा।

सोलर प्लांट लगने से पहले राजेंद्र साहू के घर का औसत बिजली बिल लगभग ₹1,300 प्रति माह आता था, जबकि गर्मियों में यह बढ़कर ₹2,000 से ₹3,000 तक पहुंच जाता था। अब सोलर प्लांट चालू होने के बाद उनका बिजली बिल लगभग शून्य या केवल न्यूनतम फिक्स्ड चार्ज तक सीमित रहने की संभावना है।

3 KWp क्षमता का सोलर प्लांट प्रतिमाह औसतन 300 से 360 यूनिट बिजली का उत्पादन करेगा। इससे पहले बिजली बिल पर होने वाला लगभग ₹1,300 प्रति माह का खर्च बचेगा। इस प्रकार उन्हें सालाना लगभग ₹15,000 से ₹18,000 तक की सीधी आर्थिक बचत होगी।

राजेंद्र साहू को पीएम सूर्य घर योजना के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा ₹1,08,000 की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में प्राप्त हुई। इस सब्सिडी से सोलर प्लांट की स्थापना लागत में उल्लेखनीय कमी आई और योजना का लाभ लेना आसान हो गया।

यदि सोलर प्लांट से उत्पादित बिजली का पूरा उपयोग घर में नहीं हो पाता है, तो अतिरिक्त बिजली नेट मीटरिंग के माध्यम से विद्युत ग्रिड में चली जाएगी। इसके बदले बिजली विभाग द्वारा आगामी बिलों में क्रेडिट अथवा समायोजन का लाभ मिलेगा, जिससे उपभोक्ता की बचत और अधिक बढ़ेगी। सौर ऊर्जा के उपयोग से पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम होती है, जिससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है। यह स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।

राजेंद्र साहू ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि “पीएम सूर्य घर योजना का लाभ उठाकर सभी नागरिक अपनी छतों पर सोलर प्लांट लगवाएं। इससे बिजली बिल में बड़ी बचत होगी, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और हर परिवार ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकेगा।”

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

e87f85f4 f02a 4c36 b864 fb8605e1314d 1
Previous

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान

df2d3e55 d86c 4208 9900 70e71879089d 1
Next

धमतरी की ‘पशु सखियाँ’ बनीं आधुनिक पशुपालन की ध्वजवाहक

Next
df2d3e55 d86c 4208 9900 70e71879089d 1
July 28, 2026

धमतरी की ‘पशु सखियाँ’ बनीं आधुनिक पशुपालन की ध्वजवाहक

Previous
July 28, 2026

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान

e87f85f4 f02a 4c36 b864 fb8605e1314d 1

Related Posts

c3756cca 88ac 4780 be7c 58e2a426c931 1

बकरी पालन बना आत्मनिर्भरता का आधार

Editor Editor
July 28, 2026
df2d3e55 d86c 4208 9900 70e71879089d 1

धमतरी की ‘पशु सखियाँ’ बनीं आधुनिक पशुपालन की ध्वजवाहक

Editor Editor
July 28, 2026
e87f85f4 f02a 4c36 b864 fb8605e1314d 1

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान

Editor Editor
July 28, 2026
0ae4bea3 4aa5 4afe bdeb 39d66de5e7c3 1

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल

Editor Editor
July 28, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार