Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 14 copy
खबर छत्तीसगढ़

चित्रकोट महोत्सव: 24.72 लाख किसानों के खातों में 12 मार्च को भेजेंगे 13 हजार करोड़ रूपए: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
March 5, 2024 2 Mins Read
368 Views
0 Comments

रायपुर। जगदलपुर से हैदराबाद और रायपुर की नियमित विमान सेवा 31 मार्च से आरंभ होगी। इससे विमान सेवा का लाभ लेने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। बस्तर के समग्र विकास के लिए शासन हर संभव कदम उठायेगी। यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर जिले के चित्रकोट में आयोजित चित्रकोट महोत्सव में कही। उन्होंने माँ दंतेश्वरी की पावन भूमि चित्रकोट में आयोजित चित्रकोट महोत्सव के शुभारंभ की बधाई के साथ अपने सम्बोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 14 साल से लगातार यह महोत्सव भव्य होता जा रहा है। मेरी शुभकामना है कि आने वाले समय में इस महोत्सव की भव्यता और बढ़े। चित्रकोट महोत्सव में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 340 जोड़ों की शादी हुई, मुख्यमंत्री ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया और नव दम्पत्तियों के सुखमय जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने महोत्सव में अबूझमाड़ के मलखम्ब में पारंगत बच्चों के प्रोत्साहन के लिए 2 लाख रूपए और स्थानीय निवासियों की मांग पर तीरथगढ़ महोत्सव के लिए 5 लाख रूपए और चित्रकोट का समुचित विकास करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने चित्रकोट में बस्तर संभाग के सभी जिलों के लिए 208 करोड़ 32 लाख रुपए से अधिक राशि के 643 विकास कार्यों की लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। इन कार्यों में 104 करोड़ 20 लाख 61 हजार की लागत से 177 विकास कार्यों का लोकार्पण और 104 करोड़ 11 लाख 65 हजार रुपए की लागत से 466 विकास कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि तेंदुपत्ता को हमारे वनवासियों द्वारा हरा सोना कहा जाता है, अब हम इसे 5,500 रूपए प्रति मानक बोरा में खरीदेंगे। इसी तरह पुरानी व्यवस्था में चरण पादुका योजना, संग्राहक परिवार के बच्चों को स्कॉलरशिप योजना जारी रखेंगें।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी भी लगातार सरगुजा और बस्तर की चिंता करते रहते हैं, यहां के विकास के बारे में पूछते रहते हैं। मुझे यहां पता चला कि पिछले 14 वर्षों से आयोजित हो रहे इस महोत्सव के लिए सरकार की तरफ से 10 लाख रूपए मिलता था, हमारी सरकार ने इसे बढ़ाते हुए 15 लाख रूपए देने का निर्णय लिया है। इसी तरह से गोंचा पर्व के लिए जो 3 लाख रूपए मिलता था, उसे हमारी सरकार ने बढ़ाकर 5 लाख रूपए और पूरी दुनिया में प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के लिए मिलने वाले 35 लाख रूपए की राशि को बढ़ाकर 50 लाख रूपए देने का निर्णय लिया है।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 13 1
Previous

नई न्याय प्रणाली मानवीय संवेदनाओं को देती है सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Untitled 15 1
Next

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव -2024 का किया शुभारंभ

Next
Untitled 15 1
March 5, 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव -2024 का किया शुभारंभ

Previous
March 5, 2024

नई न्याय प्रणाली मानवीय संवेदनाओं को देती है सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Untitled 13 1

Related Posts

1777806845 426a06b20961c4f285cc

रायगढ़ मा पहाड़ मंदिर समिति के बैठक मा शामिल होइन वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Editor Editor
May 3, 2026
WhatsApp Image 2026 05 03 at 5.59.41 PM

सरगुजा जिला के ग्राम सिलमा मा अचानक उतरिस मुख्यमंत्री श्री साय के हेलीकॉप्टर

Editor Editor
May 3, 2026
Minister Kedar Kashyap

चिल्फी अउ सरोधा दादर के प्राकृतिक सुंदरता ला देख के गदगद होइन वन मंत्री केदार कश्यप

Editor Editor
May 3, 2026
1777806051 9d0bb58176a0b75b29fc

रायगढ़ के राधा कृष्ण मंदिर मा वित्त मंत्री ओपी चौधरी अउ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ह करिन पूजा-अर्चना

Editor Editor
May 3, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार