Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
30A 233 1
जोहार उत्तर प्रदेश

यूपी के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में पहुंचे 4,482 करोड़ रुपये

Editor Editor
October 31, 2026 2 Mins Read
7 Views
0 Comments

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों को भेजे 18,690 करोड़ रुपये, दीपावली से पहले मिली आर्थिक सहायता पर सीएम योगी ने जताया आभार

लखनऊ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी की। इसके तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे हस्तांतरित की गई। उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसान भी इस किस्त से लाभान्वित हुए हैं। प्रदेश के किसानों के खातों में कुल 4,482.19 करोड़ रुपये पहुंचे हैं।

दीपावली से पहले किसानों को मिली इस आर्थिक सहायता पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अन्नदाता किसानों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि किसानों की खुशहाली में गांवों की समृद्धि और गांवों की समृद्धि में राष्ट्र की प्रगति निहित है।

हर पात्र किसान परिवार को मिलते हैं सालाना 6 हजार रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसान परिवार को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है। योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को गोरखपुर से की थी। इसका उद्देश्य किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है।

किसानों की आय बढ़ाने और खेती की लागत घटाने पर जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त से उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने इस सहायता को दीपावली से पहले किसानों के लिए महत्वपूर्ण उपहार बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, उनकी आय बढ़ाने और खेती की लागत कम करने के लिए डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

बॉक्स: उत्तर प्रदेश के किसानों को अब तक मिले 1.07 लाख करोड़ रुपये

24वीं किस्त के तहत 4,482.19 करोड़ रुपये जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक कुल 1,07,943.95 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।

वित्तीय वर्षप्राप्त धनराशि
2018-192,238.92 करोड़ रुपये
2019-2011,006.87 करोड़ रुपये
2020-2114,432.14 करोड़ रुपये
2021-2215,775.52 करोड़ रुपये
2022-2312,454.32 करोड़ रुपये
2023-2413,808.48 करोड़ रुपये
2024-2515,594.74 करोड़ रुपये
2025-2613,727.85 करोड़ रुपये
2026-27 (अप्रैल-जुलाई)4,422.92 करोड़ रुपये
2026-27 (अगस्त-नवंबर)4,482.19 करोड़ रुपये
कुल1,07,943.95 करोड़ रुपये

Tags:

24th InstallmentFarmer WelfareNarendra ModiPM Kisan Samman NidhiUttar Pradesh NewsYogi Government

Share Article

Other Articles

pioneer 20261030 205455 524d6338 1
Previous

यूपी में 1 नवंबर से धान खरीद शुरू, 65 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य

WhatsApp Image 2026 10 31 at 3.20.51 PM
Next

सरदार पटेल की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, राष्ट्रीय एकता के योगदान को किया याद

Next
WhatsApp Image 2026 10 31 at 3.20.51 PM
October 31, 2026

सरदार पटेल की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, राष्ट्रीय एकता के योगदान को किया याद

Previous
October 31, 2026

यूपी में 1 नवंबर से धान खरीद शुरू, 65 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य

pioneer 20261030 205455 524d6338 1

Related Posts

images 14 1 1

नगरीय प्रशासन विभाग में 100 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

Editor Editor
October 31, 2026
app 175793062868c7e484277f7 1000094634 1

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

Editor Editor
October 31, 2026
images 13 1

सपा शासन में कानून-व्यवस्था बदहाल थी, आज माफिया पर हो रही कार्रवाई: मंत्री असीम अरुण

Editor Editor
October 31, 2026
images 12 1 1

2027 में सपा की साइकिल पंचर कर देगी जनता, अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का तीखा हमला

Editor Editor
October 31, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार