Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1774889755 4f03637ca661a12e2c9d 1
खबर छत्तीसगढ़

प्रभारी सचिव ने जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

Editor Editor
March 30, 2026 2 Mins Read
59 Views
0 Comments

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायपुर. राजनांदगांव जिले के प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनहित के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं के समाधान के लिए नियमित रूप से फील्ड में जाकर कार्य करें तथा अटल मॉनिटरिंग पोर्टल एवं ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त प्रकरणों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से आम नागरिकों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

श्री चंपावत ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में संचालित नवाचारों की समीक्षा करते हुए इन्हें और अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। राजस्व प्रकरणों की समीक्षा के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि आवेदकों को अनावश्यक प्रतीक्षा न कराई जाए तथा दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए प्रकरणों का निष्पक्ष ढंग से शीघ्र निराकरण किया जाए।

बैठक में धान उठाव, पीएम आशा योजना तथा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की भी समीक्षा की गई। प्रभारी सचिव ने जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 2 हजार से अधिक घरों में सोलर कनेक्शन स्थापित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को बधाई दी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों संजय कुमार रघुवेन्द्र (राजनांदगांव) एवं केकती साहू (कंचनबाग, राजनांदगांव) को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। लाभार्थियों ने बताया कि उन्होंने अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित किया है, जिससे उनका बिजली बिल शून्य हो गया है तथा भविष्य में अतिरिक्त बिजली उत्पादन से आय की भी संभावना है। बैठक में कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags:

raipur newsstate news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 03 30 at 8.18.00 PMHJG
Previous

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (छठा दिन राउंडअप): अरुणाचल की नेडी न्गी, महाराष्ट्र के गोविंद पाडेकर ने 5000 मीटर में जीते स्वर्ण पदक

1774889490 d7c61490a200bfa64334
Next

कुआं बना जीवन में बदलाव की वजह, अब सालभर खेती

Next
1774889490 d7c61490a200bfa64334
March 30, 2026

कुआं बना जीवन में बदलाव की वजह, अब सालभर खेती

Previous
March 30, 2026

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (छठा दिन राउंडअप): अरुणाचल की नेडी न्गी, महाराष्ट्र के गोविंद पाडेकर ने 5000 मीटर में जीते स्वर्ण पदक

WhatsApp Image 2026 03 30 at 8.18.00 PMHJG

Related Posts

c3756cca 88ac 4780 be7c 58e2a426c931 1

बकरी पालन बना आत्मनिर्भरता का आधार

Editor Editor
July 28, 2026
df2d3e55 d86c 4208 9900 70e71879089d 1

धमतरी की ‘पशु सखियाँ’ बनीं आधुनिक पशुपालन की ध्वजवाहक

Editor Editor
July 28, 2026
179bd2b6 12d1 4ba4 9be7 fa1ff8681d73 1

पीएम सूर्य घर योजना से राजेंद्र कुमार साहू बने ऊर्जा आत्मनिर्भर

Editor Editor
July 28, 2026
e87f85f4 f02a 4c36 b864 fb8605e1314d 1

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान

Editor Editor
July 28, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार