Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 02 at 7.08.52 PM
खबर छत्तीसगढ़

बीजापुर के भैरमगढ़ में सेवा सेतु शिविर, ग्रामीणों को एक मंच पर मिली कई योजनाओं की सौगात

Editor Editor
October 2, 2026 2 Mins Read
3 Views
0 Comments

आवास की चाबी से लेकर वनाधिकार पत्र और पेंशन तक का मिला लाभ, वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को बांटे प्रमाण-पत्र

बीजापुर के भैरमगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु शिविर में दूरदराज के इलाकों से पहुंचे ग्रामीणों को एक ही जगह पर कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने घरों की चाबी, व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र, स्वीकृति पत्र और विभिन्न योजनाओं की सहायता सौंपी।

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को पक्के मकानों की चाबी दी गई। पात्र परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र, वनवासियों को व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र और जरूरतमंदों को आयुष्मान कार्ड, पेंशन, श्रमिक पंजीयन और छात्रवृत्ति से जुड़ी सहायता दी गई। स्व-सहायता समूहों को भी ऋण एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई, जबकि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र बांटे गए।

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहे बीजापुर में अब शांति और सुरक्षा के माहौल के बीच विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के क्षेत्र में काम करने वाली स्वच्छाग्राही दीदियों और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षा दूतों को सम्मानित किया गया। नक्सल हिंसा में जान गंवाने वाले शिक्षा दूतों के परिजनों का भी सम्मान हुआ। अभियान के तहत हुई नुक्कड़ नाटक, निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण-पत्र दिए गए।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने गर्भवती महिलाओं के लिए पारंपरिक गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया। इस दौरान महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं, विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच भी की गई और जरूरत के अनुसार उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, कलेक्टर विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण व हितग्राही मौजूद रहे।

Tags:

Bhairamgarhbijapurkedar kashyapSeva Sankalp AbhiyanSeva Setu Camp

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 02 at 7.23.57 PM
Previous

गांधी जयंती पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया श्रमदान, लखनपुर में चलाया स्वच्छता अभियान

WhatsApp Image 2026 10 02 at 6.32.58 PM
Next

बहतराई के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान, संजू देवी को 51 लाख का चेक

Next
WhatsApp Image 2026 10 02 at 6.32.58 PM
October 2, 2026

बहतराई के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान, संजू देवी को 51 लाख का चेक

Previous
October 2, 2026

गांधी जयंती पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया श्रमदान, लखनपुर में चलाया स्वच्छता अभियान

WhatsApp Image 2026 10 02 at 7.23.57 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 02 at 5.40.11 PM

गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह की शुरुआत

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 02 at 5.40.44 PM

महादेव तालाब में उतरे केदार कश्यप, जलकुंभी और कचरा हटाकर किया श्रमदान

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 02 at 6.04.29 PM

धमतरी में नशामुक्ति की शपथ, नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही साकार होगा विकसित भारत 2047 का सपना – टंक राम वर्मा

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 02 at 6.30.40 PM

कोहकामेटा में शिक्षक बने कलाकार, नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को बताईं सरकारी योजनाएं

Editor Editor
October 2, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार