Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
photo collage.png 25
जोहार छत्तीसगढ़

सिरपुर को यूनेस्को की अस्थायी सूची में जगह, विश्व धरोहर बनने की बढ़ी उम्मीद

Editor Editor
October 21, 2026 2 Mins Read
21 Views
0 Comments

रायपुर, छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक नगरी सिरपुर को यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची (Tentative List) में शामिल किया गया है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित सिरपुर प्राचीन मंदिरों, बौद्ध विहारों, दुर्लभ मूर्तिकला और स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है। इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन विकास पर जोर दिया जा रहा है।

प्राचीन काल में श्रीपुर के नाम से प्रसिद्ध सिरपुर दक्षिण कोसल की राजधानी और धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। पांडुवंशी शासक महाशिवगुप्त बालार्जुन के शासनकाल में यहां मंदिरों, बौद्ध विहारों और अन्य स्थापत्य संरचनाओं का विकास हुआ। सातवीं शताब्दी में चीनी यात्री ह्वेनसांग ने भी इस क्षेत्र की यात्रा की थी। सिरपुर की विशेषता यहां शैव, वैष्णव, बौद्ध और जैन परंपराओं का सहअस्तित्व है, जो इसकी ऐतिहासिक धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक समन्वय को दर्शाता है।

सिरपुर का प्रसिद्ध लक्ष्मण मंदिर प्राचीन भारतीय ईंट स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण है। लगभग सातवीं शताब्दी में निर्मित इस मंदिर की नक्काशी, प्रवेश द्वार और कलात्मक संरचना विशेष आकर्षण हैं। इसके अलावा गंधेश्वर महादेव मंदिर, सुरंग टीला, राम मंदिर, आनंदप्रभु कुटी विहार और स्वास्तिक विहार जैसे ऐतिहासिक स्थल सिरपुर की पुरातात्विक महत्ता को दर्शाते हैं। यहां हुए उत्खननों में प्राचीन प्रतिमाएं, सिक्के, आभूषण, धातु कलाकृतियां और दैनिक जीवन से जुड़ी अनेक वस्तुएं प्राप्त हुई हैं।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 1 जनवरी 2026 को सिरपुर के ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने यहां की विरासत के संरक्षण और इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के प्रयासों को प्राथमिकता देने की बात कही थी। अब अस्थायी सूची में शामिल होने से सिरपुर के संरक्षण, शोध और पर्यटन विकास की संभावनाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

सिरपुर को विश्व धरोहर का दर्जा मिलने की प्रक्रिया में अभी आगे के चरण पूरे होने बाकी हैं। अस्थायी सूची में शामिल होना प्रारंभिक पड़ाव है, जिसके बाद विस्तृत नामांकन, संरक्षण प्रबंधन और यूनेस्को के निर्धारित मानकों के अनुरूप मूल्यांकन की प्रक्रिया होती है। भविष्य में अंतरराष्ट्रीय पहचान बढ़ने से यहां देश-विदेश के पर्यटकों, इतिहासकारों और शोधकर्ताओं का आकर्षण बढ़ सकता है। इससे स्थानीय रोजगार, पर्यटन सेवाओं और हस्तशिल्प को भी प्रोत्साहन मिलने की संभावना है। सिरपुर की प्राचीन विरासत छत्तीसगढ़ के इतिहास, कला और सांस्कृतिक विविधता की महत्वपूर्ण पहचान है।

Tags:

chhattisgarh newsLakshman Templemahasamundraipur newsSirpurSirpur HeritageUNESCO World Heritage

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 21 at 1.39.34 PM
Previous

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

photo collage.png 26
Next

बिलाईगढ़ को मिली पांच विकास कार्यों की सौगात, खुलेगा अपर कलेक्टर कार्यालय

Next
photo collage.png 26
October 21, 2026

बिलाईगढ़ को मिली पांच विकास कार्यों की सौगात, खुलेगा अपर कलेक्टर कार्यालय

Previous
October 21, 2026

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

WhatsApp Image 2026 10 21 at 1.39.34 PM

Related Posts

1794576781 e79ffccb8d53009365da 1

स्कूलों में बनेंगे बाल प्रहरी क्लब, बच्चों की सुरक्षा पर रहेगा फोकस

Editor Editor
November 13, 2026
images 1 1

छत्तीसगढ़ की प्रारूप मतदाता सूची जारी, 1.90 करोड़ मतदाता दर्ज

Editor Editor
November 13, 2026
1794562407 42168a89cc55115cf9a3 1

पीएम जनमन योजना से कमार परिवारों को मिली विकास की नई राह

Editor Editor
November 13, 2026
photo collage.png 4

जनजातीय महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण पर जोर

Editor Editor
November 13, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार