Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
images 9
खबर छत्तीसगढ़

सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री

Editor Editor
October 22, 2026 2 Mins Read
3 Views
0 Comments

रायपुर, छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत सिरपुर को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसे प्रदेश की गौरवशाली सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे सिरपुर की ऐतिहासिक पहचान को वैश्विक स्तर पर नई मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सिरपुर प्राचीन काल से ही शिक्षा, संस्कृति, धर्म, आध्यात्मिकता और स्थापत्य कला का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां मौजूद ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहरें छत्तीसगढ़ के गौरवशाली अतीत और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की जीवंत पहचान हैं। सिरपुर की विरासत भारतीय सभ्यता की प्राचीनता और विविधता को भी दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विरासत भी, विकास भी’ के संकल्प के साथ देश की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार भी प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने के साथ उन्हें पर्यटन की नई संभावनाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनेस्को की संभावित सूची में सिरपुर का शामिल होना छत्तीसगढ़ की विरासत को विश्व पटल पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे सिरपुर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक महत्ता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी। साथ ही, प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर विकसित होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सिरपुर सहित छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। इन धरोहरों को सुरक्षित रखना केवल अतीत को संजोना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने का भी माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि विरासत संरक्षण और विकास के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। सिरपुर को वैश्विक पहचान मिलने की दिशा में यह पहल प्रदेश के पर्यटन विकास और सांस्कृतिक गौरव को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Tags:

Archaeological Siteschhattisgarh newsChhattisgarh tourismCultural HeritageHeritage ConservationIndian HeritageSirpurUNESCO Tentative ListVishnu Deo Sai

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 21 at 5.24.22 PM
Previous

अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री साय

21524 1
Next

बिना रेरा पंजीयन भूखंड बिक्री पर 25 लाख का जुर्माना, सालासार विहार के प्रमोटर पर कार्रवाई

Next
21524 1
October 22, 2026

बिना रेरा पंजीयन भूखंड बिक्री पर 25 लाख का जुर्माना, सालासार विहार के प्रमोटर पर कार्रवाई

Previous
October 21, 2026

अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री साय

WhatsApp Image 2026 10 21 at 5.24.22 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 22 at 4.24.40 PM

धमतरी में वीबी-जी राम जी योजना से बदली गांवों की तस्वीर, मजदूरों को मिल रहा रोजगार

Editor Editor
October 22, 2026
WhatsApp Image 2026 10 22 at 3.39.29 PM

नंदनवन जंगल सफारी में 25 वर्षीय हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत

Editor Editor
October 22, 2026
WhatsApp Image 2026 10 22 at 1.55.55 PM

माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी

Editor Editor
October 22, 2026
photo collage.png 27

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रायपुर आगमन पर आत्मीय स्वागत

Editor Editor
October 22, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार