Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1001698623
एक्सक्लूजिवखबर छत्तीसगढ़

बीजापुर की मासूम शांभवी के चेहरे पर लौटी मुस्कान, स्वास्थ्य मंत्री ने दिलाया भरोसा

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
September 2, 2025 2 Mins Read
181 Views
0 Comments

गरीब किसान की बेटी को सरकार ने दिया नया जीवन, रियूमेटिक हार्ट डिजीज का होगा मुफ्त इलाज

1001698620

बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक के वरदली गांव की 11 वर्षीय शांभवी गुरला ने मासूमियत भरे स्वर में अपने पिता से पूछा – “पापा, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?” इस सवाल के जवाब में पिता की आंखों में चिंता और दर्द झलकता था, लेकिन अब यही आंखें उम्मीद से चमक रही हैं।

तीन महीने पहले जिला अस्पताल बीजापुर में शांभवी को रियूमेटिक हार्ट डिजीज (RHD) होने की जानकारी मिली। खेती-किसानी से घर चलाने वाले पिता के लिए रायपुर में इलाज कराना असंभव सा लग रहा था। हर रोज घर में चिंता और रोने का माहौल रहता।

अब इलाज में नहीं लगेगा पैसा, सरकार उठाएगी पूरा खर्च – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा कदम

ऐसे में परिवार ने हिम्मत जुटाई और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात की। मंत्री जी ने बच्ची से बात की और तुरंत रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट (ACI) में विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज शुरू कराने का निर्देश दिया। साथ ही यह भरोसा भी दिया कि “खर्च की चिंता मत करें, सरकार पूरी जिम्मेदारी लेगी।”

यह सुनते ही शांभवी की मां की आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कांपती आवाज़ में कहा – “मंत्री जी, आप हमारी बेटी को नया जीवन दे रहे हैं, आप हमारे लिए भगवान से कम नहीं।”

फिलहाल शांभवी का इलाज रायपुर में शुरू कर दिया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी जांच कर रही है। बच्ची अब मुस्कुराने लगी है और पिता से पूछती है – “पापा, मैं जल्दी खेल पाऊंगी ना?” इस बार पिता की आंखों में आंसू नहीं, बल्कि नयी उम्मीद की चमक है।

सरकार का यह कदम केवल शांभवी के लिए ही नहीं, बल्कि प्रदेश के उन सभी गरीब परिवारों के लिए भरोसे का संदेश है, जिनके लिए महंगे इलाज तक पहुंचना संभव नहीं होता।

Tags:

#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh news

Share Article

Other Articles

1001697357
Previous

एएसपी पद्मश्री तंवर ने दिए छात्र-छात्राओं को जागरूकता के मंत्र

1001699791
Next

रायपुर को मिलेगी जाम से निजात, सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल पर बनेगा नया ट्रैफिक प्लान

Next
1001699791
September 2, 2025

रायपुर को मिलेगी जाम से निजात, सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल पर बनेगा नया ट्रैफिक प्लान

Previous
September 2, 2025

एएसपी पद्मश्री तंवर ने दिए छात्र-छात्राओं को जागरूकता के मंत्र

1001697357

Related Posts

1776947245 4703364741e6a953c368

जैव उर्वरक अउ नील-हरित काई के उपयोग ल बढ़ावव – कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती निगार

Editor Editor
April 23, 2026
1776948074 4faed7cbc9b387afe445

राज्यपाल रमेन डेका ह लिन रायपुर जिला के विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक

Editor Editor
April 23, 2026
1776940836 6c5dc3aa449d750ebd67

राज्यपाल के निर्देश म धनेशपुर म दिव्यांग लइका मन बर खास सिबिर

Editor Editor
April 23, 2026
1776950315 83fb82d2666e7e7c47fd 1

पर्यटन अउ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ह करिन 520 लाख ले जादा के नहर-जलाशय जीर्णोद्धार काम के भूमिपूजन

Editor Editor
April 23, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार