Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 02 at 7.47.58 PM
जोहार छत्तीसगढ़

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, ‘विकसित भारत-2047’ को रंगों में उकेरा

Editor Editor
October 2, 2026 2 Mins Read
34 Views
0 Comments

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित, शिक्षकों की कार्यशाला में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर जोर

रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड स्थित शासकीय हाई स्कूल पंचपारा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता सह-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार चित्रों की प्रदर्शनी देखी और बच्चों से उनकी रुचि, प्रतिभा और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर बातचीत की।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत-2047’ की अपनी कल्पना को चित्रों और भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर के विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया। बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए मंत्री ने उन्हें निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

विजेता विद्यार्थियों का सम्मान

प्राथमिक स्तर की चित्रकला में संजना प्रजापती प्रथम, रोशनी चौहान द्वितीय और परिधी चौहान तृतीय रहीं। भाषण में फातिमा महंत ने पहला, कुमकुम श्रीवास ने दूसरा और पूजा चौहान ने तीसरा स्थान हासिल किया।

माध्यमिक स्तर की चित्रकला में प्राची मेहर प्रथम, मिथिला पटेल द्वितीय और भूमिका निषाद तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में मीनाक्षी साहू प्रथम, शिबिका कुमारी द्वितीय और महिमा गुप्ता तृतीय रहीं। हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर की चित्रकला में गरिमा पटेल प्रथम, नियति प्रधान द्वितीय और योगेश संजय तृतीय रहे। भाषण में तुषार चौहान प्रथम, प्रिन्सी पटेल द्वितीय और रूची चौधरी तृतीय रहीं। सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

शिक्षा के अवसरों का लाभ उठाएं विद्यार्थी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए आगे बढ़ने के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। सही मार्गदर्शन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से वे अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने रायगढ़ में नर्सिंग कॉलेज, संगीत महाविद्यालय और नालंदा परिसर जैसी शैक्षणिक सुविधाओं का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से इनका लाभ उठाने का आग्रह किया।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर शिक्षकों की कार्यशाला

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने वाले शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला भी आयोजित की गई। शिक्षकों को नवोदय, एकलव्य, जवाहर उत्कर्ष, सैनिक स्कूल, प्रयास, राष्ट्रीय साधन-सह-प्रावीण्य परीक्षा और श्रेष्ठा जैसी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन दिया गया।

विशेषज्ञ शिक्षकों ने अध्ययन की रणनीति और विद्यार्थियों को शुरुआती स्तर से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के तरीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य भाग्यवती डोल नारायण, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सहित शिक्षक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:

OP ChoudharyRaigarhSeva Sankalp AbhiyanStudent TalentViksit Bharat 2047

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 02 at 7.48.50 PM
Previous

वरिष्ठजनों का अनुभव और संस्कार समाज की अमूल्य धरोहर- मंत्री टंक राम वर्मा

WhatsApp Image 2026 10 02 at 7.47.37 PM
Next

पुसौर में विशाल नेत्र जांच शिविर, 3493 लोगों की हुई जांच

Next
WhatsApp Image 2026 10 02 at 7.47.37 PM
October 2, 2026

पुसौर में विशाल नेत्र जांच शिविर, 3493 लोगों की हुई जांच

Previous
October 2, 2026

वरिष्ठजनों का अनुभव और संस्कार समाज की अमूल्य धरोहर- मंत्री टंक राम वर्मा

WhatsApp Image 2026 10 02 at 7.48.50 PM

Related Posts

79

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 7.53.50 PM

आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी आपराधिक न्याय प्रणाली : विजय शर्मा

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 7.57.44 PM

जनदर्शन में जरूरतमंदों की समस्याएं सुनकर मुख्यमंत्री साय ने की मदद की पहल

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 7.52.02 PM

बस्तर के 5 लाख परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी, स्वावलंबी बस्तर अभियान की समीक्षा

Editor Editor
November 26, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार