Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 02 at 7.48.50 PM
जोहार छत्तीसगढ़

वरिष्ठजनों का अनुभव और संस्कार समाज की अमूल्य धरोहर- मंत्री टंक राम वर्मा

Editor Editor
October 2, 2026 2 Mins Read
31 Views
0 Comments

धमतरी में गांधी जयंती और अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत करीब 500 बुजुर्गों का सम्मान किया गया। मेनोनाइट हायर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने वरिष्ठ महिला-पुरुषों से मुलाकात कर उन्हें शॉल और श्रीफल भेंट किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न हितग्राहीमूलक गतिविधियों के तहत 40 लोगों को स्वामित्व प्रमाण पत्र दिए गए। दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को व्हीलचेयर व अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, पोषण किट भी बांटी

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में मंत्री ने पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी कर उन्हें पोषण किट प्रदान की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर मंत्री ने स्वयं ब्लड प्रेशर की जांच भी कराई।

वरिष्ठजनों का अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक

मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन का अनुभव और संस्कार नई पीढ़ी को दिशा देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान केवल किसी विशेष दिवस या कार्यक्रम तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे रोजमर्रा के व्यवहार का हिस्सा बनाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

मंत्री ने देहदान और अंगदान करने वाले नागरिकों के योगदान की सराहना करते हुए इसे मानवता की बड़ी सेवा बताया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा शिक्षा, सेवा तथा राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

Tags:

ChhattisgarhDhamtariInternational Day of Older PersonsSenior CitizensSeva Sankalp Abhiyantank ram verma

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 02 at 8.18.48 PM
Previous

गांधी जयंती पर कोरबा में 100 पौधे लगाए, मंत्री देवांगन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

WhatsApp Image 2026 10 02 at 7.47.58 PM
Next

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, ‘विकसित भारत-2047’ को रंगों में उकेरा

Next
WhatsApp Image 2026 10 02 at 7.47.58 PM
October 2, 2026

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, ‘विकसित भारत-2047’ को रंगों में उकेरा

Previous
October 2, 2026

गांधी जयंती पर कोरबा में 100 पौधे लगाए, मंत्री देवांगन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

WhatsApp Image 2026 10 02 at 8.18.48 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 14 at 9.38.16 PM

लोकभवन के दीपावली मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और कला की दिखी झलक

Editor Editor
November 14, 2026
WhatsApp Image 2026 11 14 at 9.37.57 PM

लोकभवन के दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्यपाल को दी शुभकामनाएं

Editor Editor
November 14, 2026
XVCVC

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 17 नवंबर को होने वाला वॉक-इन-इंटरव्यू स्थगित

Editor Editor
November 14, 2026
images 36 2

आदिवासी अस्मिता और स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के जननायकों का रहा अहम योगदान

Editor Editor
November 14, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार