शिक्षा मंत्री ने भाठागांव में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण
बालोद जिले के ग्राम भाठागांव (आर) में सोमवार को स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने आयुर्वेदिक अस्पताल और आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण भी किया। मंत्री गांव में आयोजित देवारी मिलन समारोह में शामिल हुए और ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं। […]