Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 09 13 at 10.47.53 PM
खबर छत्तीसगढ़

नशे के पूरे नेटवर्क पर करें कार्रवाई, सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित न रहे पुलिस: विजय शर्मा

Editor Editor
September 13, 2026 2 Mins Read
18 Views
0 Comments

NDPS मामलों की विवेचना को मजबूत बनाने कवर्धा में कार्यशाला, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

रायपुर, नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस को कार्रवाई को मिशन के रूप में लेना होगा। केवल तस्करों की गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित न रखते हुए नशे की सप्लाई चेन से जुड़े लोगों तक पहुंचना जरूरी है। यह बात उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में आयोजित राजनांदगांव रेंज स्तरीय NDPS कार्यशाला में कही।

कवर्धा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य NDPS एक्ट से जुड़े मामलों की विवेचना को अधिक प्रभावी बनाना और न्यायालय में दोषसिद्धि के लिए मजबूत साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया को बेहतर करना था। कार्यशाला में राजनांदगांव रेंज के पुलिस अधिकारी और विवेचना अधिकारी शामिल हुए।

विजय शर्मा ने कहा कि नशीले पदार्थों के निर्माण, बिक्री, परिवहन और भंडारण से जुड़े पूरे नेटवर्क को तोड़ने की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके संपर्क, लोकेशन और आवागमन की जानकारी जुटाई जाए, ताकि नशा कहां से आ रहा है और किस तक पहुंचाया जा रहा है, इसका पता लगाया जा सके।

उन्होंने कहा कि NDPS मामलों में वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों का बेहतर इस्तेमाल किया जाए। गवाह उपलब्ध नहीं होने जैसी परिस्थितियों में भी उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर केस को मजबूत बनाने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। CCTV और अन्य तकनीकी साधनों का इस्तेमाल कर तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचने के निर्देश भी दिए गए।

गांजा तस्करी के स्रोतों पर नजर

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के कई मामलों में दूसरे राज्यों से जुड़े स्रोत सामने आए हैं। ऐसे मामलों में केवल पकड़े गए व्यक्ति तक कार्रवाई सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि तस्करी के स्रोत और पूरे नेटवर्क की पहचान की जानी चाहिए। उन्होंने पुलिस से अपने-अपने क्षेत्र को नशे के अवैध कारोबार से मुक्त कराने के लिए ठोस परिणाम देने की अपील की।

कार्यशाला में पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अजय यादव ने NDPS मामलों में साक्ष्य संकलन, तकनीकी साक्ष्य के इस्तेमाल और न्यायालय में दोषसिद्धि से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने आभार व्यक्त किया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

कार्यशाला के दौरान NDPS एक्ट के मामलों में बेहतर विवेचना और आरोपियों को दोषसिद्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विजय शर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Tags:

cgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

13 09 2026 bijapur eklavya school bad touch news 2 m 1
Previous

बीजापुर के एकलव्य स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त

1789318882 d5382f1a51ce25857e2f
Next

रायगढ़ में 14 सितंबर से 10 दिन गूंजेगा कला-संगीत, चक्रधर समारोह का आगाज

Next
1789318882 d5382f1a51ce25857e2f
September 13, 2026

रायगढ़ में 14 सितंबर से 10 दिन गूंजेगा कला-संगीत, चक्रधर समारोह का आगाज

Previous
September 13, 2026

बीजापुर के एकलव्य स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त

13 09 2026 bijapur eklavya school bad touch news 2 m 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 18 at 11.07.22 PM

इवेंट मैनेजर्स के जरिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मिले राष्ट्रीय मंच, पर्यटन में भी बड़े अवसर

Editor Editor
September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 11.06.53 PM

नवा रायपुर में गोल्फ को मिला ग्लोबल मंच, डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता

Editor Editor
September 18, 2026
vdfgsfsdfscs

PWD के ठेकेदार ध्यान दें: अब पुराने पोर्टल पर नहीं, GePNIC पर होंगे नए टेंडर

Editor Editor
September 18, 2026
photo collage.png 3 2

होटल-रिसॉर्ट से लेकर PPP मॉडल तक, छत्तीसगढ़ में पर्यटन निवेश का नया रोडमैप

Editor Editor
September 18, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार