Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1784120668 8a475c5834047e7e1964 1
खबर छत्तीसगढ़

गुलाब की खुशबू से महकी किसान विकास कुमार की किस्मत

Editor Editor
July 15, 2026 2 Mins Read
38 Views
0 Comments
  • वैज्ञानिक खेती और आधुनिक तकनीक से 8 लाख रुपये का उत्पादन, 3.80 लाख रुपये का शुद्ध लाभ
  • संरक्षित खेती ने बदली तस्वीर, प्रगतिशील किसान बने क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत

रायपुर, कृषि में नवाचार और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर सीमित भूमि से भी बेहतर आय अर्जित की जा सकती है। बस्तर जिले के कालीपुर ग्राम के प्रगतिशील किसान विकास कुमार श्रीवास्तव ने इसकी मिसाल पेश करते हुए गुलाब की वैज्ञानिक खेती से उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी मेहनत, दूरदर्शिता और आधुनिक कृषि पद्धतियों ने न केवल उनकी आय में वृद्धि की है, बल्कि वे क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा का केंद्र बन गए हैं।

        विकास कुमार श्रीवास्तव ने अपने 8,000 वर्गमीटर क्षेत्र में संरक्षित वातावरण (प्रोटेक्टेड कल्टीवेशन) के तहत व्यावसायिक स्तर पर गुलाब की खेती शुरू की। उन्होंने सिंचाई, संतुलित पोषण प्रबंधन और उन्नत फसल संरक्षण तकनीकों का वैज्ञानिक तरीके से उपयोग किया, जिससे उनकी फसल में उत्कृष्ट गुणवत्ता और रिकॉर्ड उत्पादन प्राप्त हुआ।

1.60 लाख गुलाब के डंठलों का उत्पादन, बाजार से मिला शानदार लाभ
         वैज्ञानिक खेती के परिणामस्वरूप उनके खेत से लगभग 1 लाख 60 हजार गुलाब के डंठलों का उत्पादन हुआ। बाजार में गुलाब की लगातार अच्छी मांग रहने के कारण उन्हें इस उत्पादन से लगभग 8 लाख रुपये का मूल्य प्राप्त हुआ। खेती में कुल 4 लाख 20 हजार रुपए की लागत आने के बाद उन्हें करीब 3 लाख 80 हजार रुपए का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ।

पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर उद्यानिकी बनी आय का मजबूत माध्यम
         विकास कुमार की सफलता यह दर्शाती है कि यदि किसान पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाएं, तो कम क्षेत्रफल में भी अधिक उत्पादन और बेहतर आय प्राप्त की जा सकती है। विशेष रूप से उद्यानिकी फसलों की व्यावसायिक खेती किसानों के लिए आय बढ़ाने का प्रभावी विकल्प बन रही है।

अन्य किसानों के लिए बने प्रेरणा स्रोत
         गुलाब की सफल खेती ने विकास कुमार श्रीवास्तव को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया है। उनकी सफलता से प्रेरित होकर आसपास के कई किसान भी संरक्षित खेती और उच्च मूल्य वाली उद्यानिकी फसलों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। यह सफलता आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण है।

Tags:

cgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

1784121284 7bb2d6fe26e181aced11 1
Previous

 नैनो उर्वरकों से कम लागत में अधिक उत्पादन की ओर किसान

WhatsApp Image 2026 07 16 at 2.20.19 PM
Next

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

Next
WhatsApp Image 2026 07 16 at 2.20.19 PM
July 16, 2026

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

Previous
July 15, 2026

 नैनो उर्वरकों से कम लागत में अधिक उत्पादन की ओर किसान

1784121284 7bb2d6fe26e181aced11 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 20 at 6.08.25 PM

अतिक्रमण मुक्त 25 एकड़ बंजर भूमि पर उगी समृद्धि

Editor Editor
September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 6.14.02 PM

सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम

Editor Editor
September 20, 2026
photo collage.png 24

मुर्गी पालन ने बदली रजनी की राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम

Editor Editor
September 20, 2026
photo collage.png 23

सेवा संकल्प अभियान: घोघरा जलाशय में जनभागीदारी से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Editor Editor
September 20, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार