Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1784205077 38253a037a7a4a440273
जोहार छत्तीसगढ़

 माताओं और बहनों के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुकी महतारी वंदन योजना

Editor Editor
July 16, 2026 2 Mins Read
52 Views
0 Comments

बुधरी माड़वी के जीवन में आई खुशहाली, मां और शिशु दोनों स्वस्थ

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना सच में मातृशक्ति के लिए एक बड़ा सहारा बन गई है। इसके जरिए राज्य की 66 लाख से अधिक पात्र विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक मदद सीधे डीबीटी (क्ठज्) के माध्यम से दी जा रही है। यह योजना सिर्फ एक आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि यह माताओं और बहनों के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुकी है।

        छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बीजापुर जिले के विकासखंड कुटरू के सेक्टर कुटरू अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ताड़मेर की हितग्राही बुधरी माड़वी इस योजना का लाभ लेकर अपने परिवार के बेहतर भविष्य की ओर बढ़ रही हैं।

गर्भावस्था के दौरान मिली आर्थिक मदद
        26 वर्षीय बुधरी माड़वी बताती हैं कि गर्भावस्था के दौरान आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पौष्टिक आहार, दवाइयों और अन्य जरूरी सामान की व्यवस्था करना उनके लिए मुश्किल था। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता उनके लिए बड़ी राहत बनकर आई। 

महतारी वंदन योजना ने  मुझे आर्थिक रूप से मजबूत बनाया-बुधरी माड़वी
बुधरी माड़वी बताती हैं कि गर्भावस्था के दौरान से अब तक मुझे दूध, फल, हरी सब्जियां और दवाइयां खरीदने में परेशानी नहीं हुई। बच्चे के जन्म के बाद उसके कपड़े, देखभाल और अन्य जरूरी सामान की व्यवस्था भी इसी राशि से हो जाती है। हर महीने मिलने वाले 1,000 रुपए से घर के खर्च में भी काफी मदद मिलती है। इस योजना ने मुझे आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है और मैं बहुत खुश हूं।

मां और शिशु दोनों को मिला बेहतर स्वास्थ्य का लाभ
     महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से बुधरी माड़वी को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं समय पर मिल सकीं। इसका सकारात्मक परिणाम यह रहा कि आज मां और शिशु दोनों स्वस्थ हैं।
महतारी वंदन योजना महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दे रही है, बल्कि उन्हें मातृत्व के दौरान सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार भी प्रदान कर रही है। राज्य शासन की यह जनकल्याणकारी योजना प्रदेश की हजारों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य तथा सुरक्षित भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही है।

Tags:

#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 07 16 at 5.22.10 PM
Previous

सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव

1784202619 4af6c1f578e6df8698ff
Next

 नक्सलवाद पर भारी पड़ी विकास की राह- नारायणपुर के दुर्गम क्षेत्र में आईटीबीपी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर 250 फीट लंबा पुल किया खड़ा

Next
1784202619 4af6c1f578e6df8698ff
July 16, 2026

 नक्सलवाद पर भारी पड़ी विकास की राह- नारायणपुर के दुर्गम क्षेत्र में आईटीबीपी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर 250 फीट लंबा पुल किया खड़ा

Previous
July 16, 2026

सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव

WhatsApp Image 2026 07 16 at 5.22.10 PM

Related Posts

1795532363 2fd613cd4f81832edba3 1 1

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई, 25 हाईवा रेत और मशीन जब्त

Editor Editor
November 24, 2026
1795532363 2fd613cd4f81832edba3 1

धरमपानी बनेगा आदर्श इको टूरिज्म केंद्र, स्थानीय लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

Editor Editor
November 24, 2026
WhatsApp Image 2026 11 24 at 10.02.42 PM

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

Editor Editor
November 24, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 12.42.51 PM

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी तेज, अब तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीदी

Editor Editor
November 24, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार