Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
nursing collge kurud
नवा छत्तीसगढ़

विशेष लेख : भविष्य के कुशल स्वास्थ्य सेवाकर्मियों को गढ़ता संस्थान बनेगा नर्सिंग महाविद्यालय कुरूद

Editor Editor
February 7, 2026 3 Mins Read
30 Views
0 Comments

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम 

धमतरी. धमतरी जिला अब छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक मानचित्र पर एक सशक्त, प्रगतिशील एवं उभरते हुए केंद्र के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है। उच्च शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में भी जिले ने उल्लेखनीय प्रगति की है। इसी कड़ी में विकासखंड मुख्यालय कुरूद में शासकीय विधि महाविद्यालय के समीप शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय के नवीन एवं भव्य भवन का हाल  ही में भूमिपूजन विधायक अजय चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

विधायक अजय चंद्राकर  ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शिक्षा, स्वास्थ्य सड़क, बिजली, पानी सहित हर क्षेत्र में योजनाबद्ध  कार्य कर रहे है । पिछले माह नवंबर मंस लोक स्वास्थ्य मंत्री ने कुरूद विकासखंड मुख्यालय के स्वामी विवेकानंद इंडोर स्टेडियम, में  नवीन अस्पताल भवन (100 बिस्तर सिविल अस्पताल उन्नयन) के भूमि पूजन  एवं शिलान्यास किया  था ।  यह नवीन अस्पताल भवन 17 करोड़ से अधिक राशि से बन रहा है। यह भवन पाँच मंजिल का होगा.

अजय चंद्राकर ने बताया कि नर्सिंग शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से इस महाविद्यालय के लिए अत्याधुनिक एवं सुव्यवस्थित अधोसंरचना का निर्माण किया जा रहा है। प्रस्तावित भवन भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) के मापदंडों के अनुरूप तैयार किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शैक्षणिक, प्रयोगात्मक एवं नैतिक प्रशिक्षण का समग्र वातावरण प्राप्त होगा।

नर्सिंग महाविद्यालय नवीन  भवन लगभग 8.68 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाला यह तीन मंजिला भवन स्थापत्य की दृष्टि से भव्य, आधुनिक एवं सुविधायुक्त होगा। भवन का स्वरूप पूर्णतः शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। भूतल पर सुसज्जित प्रवेश लॉबी, प्रतीक्षालय, समृद्ध पुस्तकालय, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, प्राचार्य एवं उप-प्राचार्य कक्ष तथा स्टाफ रूम की व्यवस्था रहेगी। प्रथम तल पर विशाल लेक्चर हॉल, मल्टीपरपज हॉल, विभिन्न लैब एवं कॉमन रूम विकसित किए जाएंगे, जबकि द्वितीय तल पर भव्य ऑडिटोरियम, एनाटॉमी लैब, कंप्यूटर लैब एवं अतिरिक्त लेक्चर हॉल की सुविधा उपलब्ध होगी।

महाविद्यालय में नर्सिंग फाउंडेशन लैब, कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग लैब, न्यूट्रिशन लैब, OBG एवं पीडियाट्रिक लैब सहित प्री-क्लिनिकल साइंस लैब की स्थापना की जाएगी। इन प्रयोगशालाओं में आधुनिक उपकरण एवं प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे विद्यार्थी व्यवहारिक ज्ञान के साथ-साथ पेशेवर दक्षता भी प्राप्त कर सकेंगे।

यह नर्सिंग महाविद्यालय विशेष रूप से उन युवाओं के लिए आशा और अवसर का केंद्र बनेगा, जो नर्सिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य संजोकर स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से समाज की सेवा करना चाहते हैं। नवीन भवन के निर्माण से जिले की बेटियों एवं युवाओं को अपने ही जिले में उच्च गुणवत्ता की नर्सिंग शिक्षा उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे न केवल उनका समय और संसाधन बचेगा, बल्कि आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

महिला एवं पुरुष विद्यार्थियों हेतु पृथक कॉमन रूम, पर्याप्त शौचालय, लिफ्ट, चौड़े कॉरिडोर, वॉशिंग एरिया एवं सुरक्षा की दृष्टि से सुव्यवस्थित व्यवस्था भवन को विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, सुलभ एवं अनुकूल बनाएगी। डिजिटल शिक्षा को प्रोत्साहन देने हेतु कंप्यूटर लैब, एवी एड्स रूम तथा सेमिनार, कार्यशालाओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए मल्टीपरपज हॉल एवं ऑडिटोरियम की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि “राज्य शासन और जिला प्रशासन युवाओं को हुनरमंद बनाने, उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का यह भव्य भवन जिले के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देगा और धमतरी को स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएगा।

नवीन नर्सिंग महाविद्यालय भवन के पूर्ण होने से न केवल जिले को कुशल और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ मिलेगा, बल्कि कुरूद एवं आसपास के क्षेत्रों में शैक्षणिक, सामाजिक एवं शहरी विकास को भी नई गति मिलेगी। राज्य शासन की यह पहल शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में धमतरी जिले के लिए एक मील का पत्थर सिद्ध होगी। बल्कि ये भविष्य के कुशल स्वास्थ्य सेवाकर्मियों को गढ़ता संस्थान”बनेगा |

Tags:

ajay chandrakar mlaChhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

Beekeeping
Previous

मधुमक्खी पालन से खुला किसानों की आर्थिक समृद्धि का द्वार

rajim
Next

गरियाबंद : राजिम कुंभ कल्प के सातवें दिन भक्ति और संस्कृति से सराबोर रहा मुख्य मंच

Next
rajim
February 8, 2026

गरियाबंद : राजिम कुंभ कल्प के सातवें दिन भक्ति और संस्कृति से सराबोर रहा मुख्य मंच

Previous
February 7, 2026

मधुमक्खी पालन से खुला किसानों की आर्थिक समृद्धि का द्वार

Beekeeping

Related Posts

WhatsApp Image 2026 03 21 at 5.37.37 PM

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय

Editor Editor
March 21, 2026
WhatsApp Image 2026 03 21 at 4.56.03 PM

सीएम विष्णु देव साय बस्तर में देंगे राज्य की सबसे बड़े ‘हेरिटेज मैराथन’ की सौगात

Editor Editor
March 21, 2026
WhatsApp Image 2026 03 21 at 4.45.24 PM

मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ

Editor Editor
March 21, 2026
cg

अटल डिजिटल केंद्रों से 2.78 लाख ट्रांजेक्शन, 84.23 करोड़ का लेनदेन

Editor Editor
March 21, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार