Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 28 at 4.46.26 PM
जोहार छत्तीसगढ़

विकसित भारत की कमान युवाओं के हाथ में होगी : अरुण साव

Editor Editor
October 28, 2026 2 Mins Read
4 Views
0 Comments

एनआईटी रायपुर में यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन, शोधपत्र, परियोजना प्रदर्शनी और हैकाथॉन के प्रतिभागी हुए सम्मानित

रायपुर, विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होगी। देश को युवाओं की प्रतिभा, ज्ञान और सामर्थ्य से बड़ी उम्मीदें हैं। तकनीकी शिक्षा हासिल कर रहे युवाओं को अपने ज्ञान और नवाचार का उपयोग व्यक्तिगत सफलता के साथ समाज और राष्ट्र के विकास के लिए भी करना चाहिए। यह बात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एनआईटी रायपुर में आयोजित दो दिवसीय यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र में कही।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर और भारतीय राष्ट्रीय अभियांत्रिकी अकादमी (आईएनएई) के संयुक्त आयोजन में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों ने तकनीकी शिक्षा, शोध और नवाचार से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है। युवाओं को अपनी योग्यता और क्षमता के दम पर आगे बढ़ने के साथ देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने का प्रयास करना चाहिए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण आज की युवा पीढ़ी के भविष्य को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। आने वाले समय में देश की प्रगति और नेतृत्व की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर होगी। इसलिए उन्हें अभी से अपनी भूमिका समझते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि सम्मेलन में हुए विचार-विमर्श और शोध से निकले सुझाव समाज और देश के विकास में उपयोगी साबित होंगे।

समापन समारोह में उत्कृष्ट शोधपत्र प्रस्तुत करने वाले और परियोजना प्रदर्शनी व हैकाथॉन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आईआईटी भिलाई के निदेशक प्रो. राजीव प्रकाश, जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम रिसर्च, डेवलपमेंट एंड डिजाइन सेंटर के निदेशक डॉ. रोहित कुमार गुप्ता सहित एनआईटी रायपुर के प्राध्यापक और अन्य विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

Tags:

arun saochhattisgarh newsNIT RaipurTechnical EducationViksit BharatYouth Conference

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 28 at 4.49.34 PM
Previous

बस्तर के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से मिल रही आत्मनिर्भरता की राह, 2,323 पुनर्वासितों को मिला हुनर

WhatsApp Image 2026 10 28 at 1.42.31 PM
Next

राज्योत्सव में 2 नवंबर को नवा रायपुर के आसमान में दिखेगा सारंग टीम का एयर शो

Next
WhatsApp Image 2026 10 28 at 1.42.31 PM
October 28, 2026

राज्योत्सव में 2 नवंबर को नवा रायपुर के आसमान में दिखेगा सारंग टीम का एयर शो

Previous
October 28, 2026

बस्तर के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से मिल रही आत्मनिर्भरता की राह, 2,323 पुनर्वासितों को मिला हुनर

WhatsApp Image 2026 10 28 at 4.49.34 PM

Related Posts

JAL JEEVAN MISSION2

जल जीवन मिशन के तहत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

Editor Editor
October 28, 2026
WhatsApp Image 2026 10 28 at 12.30.07 PM 1

रायपुर के 21 स्कूलों में पहुंचा ‘सुरक्षित बचपन अभियान’, 42 न्यायाधीशों ने बच्चों को बताए अधिकार

Editor Editor
October 28, 2026
WhatsApp Image 2026 10 28 at 1.42.31 PM

राज्योत्सव में 2 नवंबर को नवा रायपुर के आसमान में दिखेगा सारंग टीम का एयर शो

Editor Editor
October 28, 2026
WhatsApp Image 2026 10 28 at 4.49.34 PM

बस्तर के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से मिल रही आत्मनिर्भरता की राह, 2,323 पुनर्वासितों को मिला हुनर

Editor Editor
October 28, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार