Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 28 at 12.30.07 PM 1
जोहार छत्तीसगढ़

रायपुर के 21 स्कूलों में पहुंचा ‘सुरक्षित बचपन अभियान’, 42 न्यायाधीशों ने बच्चों को बताए अधिकार

Editor Editor
October 28, 2026 2 Mins Read
27 Views
0 Comments

बाल संरक्षण कानून, ऑनलाइन सुरक्षा और निःशुल्क कानूनी सहायता पर किया जागरूक

रायपुर, बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए रायपुर के 21 विद्यालयों में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान में 42 न्यायाधीशों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें बाल संरक्षण कानूनों, व्यक्तिगत सुरक्षा, ऑनलाइन सतर्कता और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वावधान में 10 अक्टूबर से शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों और मदद पाने के तरीकों से परिचित कराना है। विद्यार्थियों को बताया जा रहा है कि असुरक्षा या शोषण की स्थिति में वे किससे संपर्क कर सकते हैं और कानूनी सहायता कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

रायपुर और गरियाबंद जिले में अभियान के पहले चरण के तहत 26 से 31 अक्टूबर तक स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग, बाल कल्याण पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग और साइबर क्राइम विभाग के बीच समन्वय स्थापित किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला न्यायाधीश बलराम प्रसाद वर्मा के निर्देश पर चयनित विद्यालयों में गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

कार्यक्रमों में ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’, ‘कानून जानो, बचपन बचाओ’, ‘सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित बचपन’ और ‘न बाल विवाह, न बाल शोषण’ जैसे विषयों पर चर्चा की जा रही है। पॉक्सो सपोर्ट पर्सन, किशोर न्याय बोर्ड और बाल कल्याण समिति के सदस्य तथा बाल मनोविज्ञान विशेषज्ञ भी बच्चों से संवाद कर रहे हैं।

अभियान में विधि महाविद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थी भी नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला और पेंटिंग के माध्यम से भाग ले रहे हैं। अभियान की अवधि पूरी होने के बाद भी विद्यालयों में बाल अधिकारों और संरक्षण को लेकर जागरूकता गतिविधियां जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिल सके और वे जरूरत पड़ने पर मदद लेने के लिए जागरूक रहें।

Tags:

Child protectionChild RightsChild SafetyLegal Awarenessraipur news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 28 at 1.42.31 PM
Previous

राज्योत्सव में 2 नवंबर को नवा रायपुर के आसमान में दिखेगा सारंग टीम का एयर शो

JAL JEEVAN MISSION2
Next

जल जीवन मिशन के तहत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

Next
JAL JEEVAN MISSION2
October 28, 2026

जल जीवन मिशन के तहत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

Previous
October 28, 2026

राज्योत्सव में 2 नवंबर को नवा रायपुर के आसमान में दिखेगा सारंग टीम का एयर शो

WhatsApp Image 2026 10 28 at 1.42.31 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 23 at 9.10.07 PM

मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जनआंदोलन की जरूरत : मुख्यमंत्री साय

Editor Editor
November 23, 2026
WhatsApp Image 2026 11 23 at 8.26.35 PM

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या रवाना, टंकराम वर्मा ने दिखाई हरी झंडी

Editor Editor
November 23, 2026
photo collage.png 6 1

डॉ. कालीचरण यादव के निधन से छत्तीसगढ़ के कला एवं संस्कृति जगत में शोक की लहर, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

Editor Editor
November 23, 2026
photo collage.png 5 1

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं, कलार समाज के भवन के लिए मिलेंगे 75 लाख रुपये

Editor Editor
November 23, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार