Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
images 9 2
जोहार छत्तीसगढ़

1 नवंबर से सजेगा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का मंच, पलक मुच्छल और अभिजीत भट्टाचार्य देंगे सुरों की प्रस्तुति

Editor Editor
October 31, 2026 3 Mins Read
8 Views
0 Comments

नवा रायपुर में तीन दिन तक लोककला, संस्कृति और संगीत का संगम, 3 नवंबर को अमित शाह करेंगे समापन; राज्य अलंकरण समारोह में होगा प्रतिभाओं का सम्मान

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का आगाज 1 नवंबर से नवा रायपुर अटल नगर में होगा। राज्योत्सव मैदान में 1 से 3 नवंबर तक प्रदेश की लोककला, जनजातीय संस्कृति और संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। इस बार बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक-गायिकाओं के साथ छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

राज्योत्सव का शुभारंभ 1 नवंबर को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया के मुख्य आतिथ्य में होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

दूसरे दिन 2 नवंबर को राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि होंगे, जबकि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वहीं, 3 नवंबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में राज्योत्सव का समापन होगा। इस अवसर पर राज्य अलंकरण समारोह भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 10 31 at 8.07.25 PM 1

पहले दिन पलक मुच्छल की होगी प्रस्तुति

राज्योत्सव के पहले दिन शाम 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकार लोकसंगीत की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद रायपुर के कलाकार अनुराग शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। उद्घाटन समारोह के बाद रात 8 बजे बॉलीवुड की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका पलक मुच्छल अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।

WhatsApp Image 2026 10 31 at 8.07.29 PM

दूसरे दिन स्वास्ति मेहुल के गीतों की धूम

2 नवंबर को शाम 6 बजे ‘मैं अयोध्या हूं’ नाट्य प्रस्तुति का मंचन होगा। इसके बाद रायपुर के कलाकार सुनील सोनी अपनी प्रस्तुति देंगे। रात 8 बजे बॉलीवुड गायिका स्वास्ति मेहुल मंच संभालेंगी। दूसरे दिन का कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और संगीत के विविध रंगों से सजा रहेगा।

WhatsApp Image 2026 10 31 at 8.07.28 PM 1

अभिजीत भट्टाचार्य की प्रस्तुति से होगा समापन

3 नवंबर को अंतिम दिन पद्मश्री पंथी कलाकार उषा बारले की प्रस्तुति विशेष आकर्षण रहेगी। शाम 7 बजे से राज्य अलंकरण समारोह आयोजित होगा। इसके बाद रात 9 बजे बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक अभिजीत भट्टाचार्य अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे।

शिल्पग्राम में दिखेंगी छत्तीसगढ़ की 30 सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

मुख्य मंच के साथ शिल्पग्राम भी राज्योत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगा। यहां तीन दिनों में कुल 30 स्थानीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे। इनमें पंडवानी, पंथी, सुआ नृत्य, लोकगीत, लोकमंच, कथक, ओडिसी, सूफी संगीत, गजल और आदिवासी लोकनृत्य जैसी विधाओं की झलक देखने को मिलेगी।

पहले दिन नौ प्रस्तुतियों में पंडवानी गायन, लोकसंगीत, गिटार वादन, फ्यूजन बैंड और शास्त्रीय नृत्य शामिल होंगे। दूसरे दिन 11 प्रस्तुतियों के जरिए ओडिसी, कथक, सुआ नृत्य और पंडवानी की परंपरा मंच पर दिखाई देगी। वहीं, अंतिम दिन 10 प्रस्तुतियों में पंथी नृत्य, आदिवासी लोकसंगीत, भजन, जसगीत, जगराता और कथक समूह नृत्य का आयोजन होगा।

स्थानीय कलाकारों को मिलेगा बड़ा मंच

राज्योत्सव के जरिए प्रदेश के स्थानीय और जनजातीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। पंडवानी, पंथी, सुआ और आदिवासी लोकनृत्य जैसी पारंपरिक विधाओं को प्रमुखता देकर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में लोकपरंपराओं और आधुनिक संगीत का संगम देखने को मिलेगा।

नवा रायपुर का राज्योत्सव मैदान 1 से 3 नवंबर तक कला, संस्कृति और संगीत के उत्सव में रंगा रहेगा। राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ प्रदेश के स्थानीय कलाकारों की भागीदारी इस आयोजन को खास बनाएगी।

Tags:

Abhijeet Bhattacharyaamit shahChhattisgarh Rajyotsav 2026nava raipurPalak Muchhal

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 31 at 8.10.29 PM
Previous

मिट्टी के दीयों से रोशन होगी दीपावली, मंत्री टंक राम वर्मा ने दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश

yufhhjgjgjuhkiih 1
Next

‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर मनेगा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव, 2 नवंबर को होगा वायुसेना का एयर शो

Next
yufhhjgjgjuhkiih 1
October 31, 2026

‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर मनेगा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव, 2 नवंबर को होगा वायुसेना का एयर शो

Previous
October 31, 2026

मिट्टी के दीयों से रोशन होगी दीपावली, मंत्री टंक राम वर्मा ने दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश

WhatsApp Image 2026 10 31 at 8.10.29 PM

Related Posts

photo collage.png 32

राज्योत्सव के शिल्पग्राम में आकर्षण बनी झारा आर्ट की कलाकृतियां

Editor Editor
November 1, 2026
photo collage.png 31

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का संदेश, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

Editor Editor
November 1, 2026
photo collage.png 30

नवा रायपुर के आसमान में सारंग टीम का रोमांचकारी प्रदर्शन, मुख्यमंत्री साय ने की सराहना

Editor Editor
November 1, 2026
WhatsApp Image 2026 11 01 at 4.04.49 PM 1

राज्योत्सव 2026: 36 श्रेणियों में विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण

Editor Editor
November 1, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार