Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
vijay sharma 01
राजनीति

केंद्रीय गृह मंत्री शाह के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान प्रदेश को बड़ी सौगात मिलने जा रही

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
June 19, 2025 2 Mins Read
180 Views
0 Comments
  • उप मुख्यमंत्री शर्मा ने बताया : छत्तीसगढ़ में एनएफएसयू का कैंपस बनेगा, शाह भूमिपूजन करेंगे, प्रशासनिक अफसरों की बैठक लेंगे और किसी एक कैम्प का दौरा भी करेंगे

रायपुर. छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया है कि आगामी 22 व 23 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान प्रदेश को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। गुरुवार को अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) का एक कैंपस छत्तीसगढ़ में बनेगा। उसके लिए 40 एकड़ की जमीन राज्य सरकार ने नया रायपुर में दी है। उसमें केंद्र सरकार द्वारा लगभग 350 से 400 करोड रुपए की लागत से वहां पर बिल्डिंग बनाई जाएगी। पूरा इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जाएगा। इस कार्य में केंद्र सरकार की पूरी मदद मिल रही है। इसके बाद वहां पर एनएफएसयू का कैंपस डेडीकेटेड होकर चलेगा।

श्री शर्मा ने कहा कि तीन जो नए कानून बीएनएस, बीएनएसएस और भारतीय साक्ष्य अधिनियम आए हैं, इन तीनों कानूनों में 7 साल से अधिक सजा वाले अपराधों में फॉरेंसिक साइंस का बड़ा महत्व है। इसमें बहुत सारे मैन पावर की जरूरत है। छत्तीसगढ़ में इसके खुल जाने से प्रदेश के स्टूडेंट आगे आ पाएंगे। श्री शर्मा ने कहा कि यह बेहतर विश्वस्तरीय संस्थान है जिसका एक कैंपस छत्तीसगढ़ को मिलने वाला है।

इसी के साथ एक और 6 से 7 एकड़ की जमीन लगी हुई है, जिस पर फॉरेंसिक लैब बनेगा। इन दोनों ही कार्यों का भूमिपूजन होना है। एनएफएसयू का कैंपस जब तक बनेगा, तब तक उसका ट्रांजिट कैम्पस होना चाहिए। पढ़ाई इसी सत्र से प्रारंभ हो जाएगी और उसका ट्रांजिट कैंपस जो शुरू होने वाला है, उसको भी प्रारंभ किया जाएगा। श्री शर्मा ने बताया कि अपने प्रवास के दौरान श्री शाह प्रशासनिक अधिकारियों की बैठकें भी लेंगे और इसी दौरान किसी एक कैम्प में उनका प्रवास भी होगा। श्री शाह 23 जून को दिल्ली वापस लौटेंगे।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

Vishnudeo sai cm in chhattisgarh2
Previous

CM साय 21 जून को जशपुर में करेंगे योगाभ्यास

rashan card
Next

“एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड” योजना के तहत 30 जून तक ई-केवायसी अनिवार्य

Next
rashan card
June 19, 2025

“एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड” योजना के तहत 30 जून तक ई-केवायसी अनिवार्य

Previous
June 19, 2025

CM साय 21 जून को जशपुर में करेंगे योगाभ्यास

Vishnudeo sai cm in chhattisgarh2

Related Posts

ऑपरेशन

चाकू से कटी मुख्य धमनी.. सबक्लेवियन आर्टरी जोड़ बचाया युवक का हाथ.. मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर की एक और बड़ी सफलता

Editor Editor
February 10, 2026
1770731883 86b8734e06247ad44951

फसल विविधीकरण से बदली धमतरी के किसानों की तक़दीर, रागी-दलहन ने खोले आय के नए द्वार

Editor Editor
February 10, 2026
mallkhamb 01

‘बस्तर पंडुम’ बस्तर की बदली पहचान का सशक्त प्रतीक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Editor Editor
February 10, 2026
अस्पताल उद्घाटन

स्वस्थ्य समाज ही समृद्ध राज्य की नींव : सीएम साय

Editor Editor
February 10, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार