Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
pm awas yojna 1731749048
एक्सक्लूजिव

पक्का घर मिलने से दूर हुई बारिश की मुसीबतें

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
June 10, 2025 2 Mins Read
257 Views
0 Comments

धुर साय को मिला प्रधानमंत्री आवास

शासन की योजना से बदली ज़िंदगी

रायपुर, 10 जून 2025

कोरबा जिले के आदिवासी अंचल के एक वृद्ध किसान धुर साय के जीवन में अब सुकून है। वर्षों तक खपरैल वाले कच्चे मकान में हर बरसात से जूझने वाले धुर साय को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिला है। अब उन्हें हर साल बरसात के पहले खपरैल पलटने की चिंता नहीं सताएगी और न ही टपकती छत और दरकती दीवारों की चिंता। 

कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के सुदूर ग्राम पतुरियाडाँड़ निवासी 80 वर्षीय धुर साय, अपनी पत्नी मोती कुँवर के साथ रहते हैं। बरसों से घने जंगलों के बीच जीवन यापन करते हुए धुर साय ने खेती-किसानी से गुजर-बसर की, लेकिन कमजोर आर्थिक स्थिति और दुर्गम परिस्थितियों के चलते वे पक्का घर नहीं बना सके। हर साल बारिश का मौसम उनके लिए मुसीबत लेकर आता था। कभी खपरैल उड़ जाती थी, कभी दीवारें दरक जाती थीं।

धुर साय बताते हैं कि जैसे-तैसे बनाया गया कच्चा मकान हर साल बरसात में बर्बाद हो जाता था। हर बार बारिश आने से पहले खपरैल को ठीक करना पड़ता था, फिर भी पानी टपकता था। दीवारें भी बारिश के बाद कमजोर हो जाती थीं। फिर उन्हें जानकारी मिली कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें भी पक्का मकान मिल सकता है। पात्रता मिलने के बाद योजना का लाभ मिला और अब उनका अपना मजबूत, सुरक्षित और टिकाऊ पक्का आवास बनकर तैयार हो गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले इस आवास ने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी है। धुर साय कहते हैं, हम जैसे गरीब, जंगल में रहने वालों के लिए सरकार ने जो किया है, उसके लिए हम धन्यवाद देते हैं। अब बुढ़ापे में चैन से रह सकते हैं। धुर साय की यह कहानी न सिर्फ प्रधानमंत्री आवास योजना की सफलता को बयां करती है, बल्कि इस बात का प्रमाण भी है कि शासन की योजनाएं जब अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं, तो उसका कितना गहरा असर होता है। यह केवल एक घर की कहानी नहीं है, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और स्थिरता के नए युग की शुरुआत है।

Share Article

Other Articles

aakaash
Previous

मुख्यमंत्री ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को दी श्रद्धांजलि: पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई

cm 1
Next

संतु चक्रेस को मिला सपनों का आशियाना, मुख्यमंत्री से पक्के मकान की चाबी पाकर भावुक हुए बुजुर्ग

Next
cm 1
June 11, 2025

संतु चक्रेस को मिला सपनों का आशियाना, मुख्यमंत्री से पक्के मकान की चाबी पाकर भावुक हुए बुजुर्ग

Previous
June 10, 2025

मुख्यमंत्री ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को दी श्रद्धांजलि: पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई

aakaash

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Posts

WhatsApp Image 2026 06 09 at 11.33.54 AM

मंत्रिपरिषद के निर्णय

Editor Editor
June 9, 2026
WhatsApp Image 2026 06 08 at 3.10.30 PM

प्राकृतिक खेती और मिलेट्स को मिलेगा बढ़ावा देने दंतेवाड़ा जिले में “खेत बचाओ अभियान”

Editor Editor
June 8, 2026
WhatsApp Image 2026 06 04 at 11.59.34 AM

विशेष लेख : विश्व पर्यावरण दिवस 2026

Editor Editor
June 4, 2026
WhatsApp Image 2026 06 03 at 3.13.19 PM

रायपुर में विकसित होगा विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी एवं वेलनेस सेंटर, क्वींस क्लब ऑफ इंडिया के उन्नयन हेतु PPP मॉडल पर प्रस्तावित परियोजना

Editor Editor
June 3, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार