Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
water park
खबर छत्तीसगढ़

श्री राम की जयकारों से गुंजा वाटर पार्क, रामायण के पात्र लक्ष्मण ने दिया अवंतीबाई लोधी की गौरवगाथा पर शार्ट फिल्म बनाने का सुझाव…  

Editor Editor
January 17, 2025 3 Mins Read
407 Views
0 Comments

रायपुर। रामायण के पात्र लक्ष्मण,यानी कि बॉलीवुड एक्टर लोधी कुणाल सिंह राजपूत सोमनी राजनांदगांव के समीप रिएवेरा रिसोर्ट के आधुनिक वाटर पार्क का शुभारंभ के अवसर पर लखन सीया रामचंद्र की जय का जयकारे से संपूर्ण परिसर गूंजायमान हुआ। यह वाक्या  15 जनवरी को स्थानीय वाटर पार्क के कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह मे हुआ। इससे पहले कि वे कुम्हारी टोल प्लाजा के पास स्थित लोधेश्वरधाम का भी उन्होंने भ्रमण कर ऐतिहासिक निर्माण कार्य होने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मैं रामायण धारावाहिक में लक्ष्मण का रोल अदा किया है। इस मकसद से मैं प्रदेश का भांजा ही हुआ,  यहां की कला संस्कृति, बोली भाषा बडा मीठा है। अनेकों शूटिंग के दौरान यहां के कलाकारो के साथ भी मिलने का अवसर आया। उन्होने कहा कि रामायण में प्रसंग आया था, उसका जिक्र कर उन्होने कहा कि जब शिव धनूष बाण पर परतंक्षा चढाने की बाते थी, तब कोई भी राजा महाराजा, शूरवीर  शिव धनूष को नही उठा पाये, तब जनक जी ने कहा कि यह धरती शूरवीरो से खाली है। तब मेरा गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

मैंने भैय्या से कहा कि आपकी आज्ञा हो तो धनूष बाण को उठाना तो क्या, मैं इसे गेंद की तरह उछालकर फेंक सकता हूं। इस पर भैय्या ने शांत रहने की सलाह दी। उन्होने अनेको प्रसंगो का जिक्र किया। उलेखनीय है कि लोधेश्वरधाम के संयोजक व रिएवेरा रिसोर्ट के संचालक लोधी उत्तम वर्मा ने बताया कि डब्ल्यू डब्ल्यू वाटर पार्क जो कि सोमनी राजनांदगांव (पुलिस स्टेशन के पास) है,इसका उद्घाटन बालीवुड एक्टर कुणाल सिंह किया। बेलोदी स्थित रिवेएरा रिसोर्ट सफलता के साथ संचालित हो रहा है, यंगस्टर्स की मांग पर दूसरे फेज में यह वाटर पार्क शुरु किया गया। आम लोगों के लिए वाटर पार्क में, स्वीमिंग, म्यूजिकल डांस के साथ साथ,जायकेदार खाना भी उपलब्ध कराया जा रहा । इसे युवा जगत के लिए खुशी का पल साबित हो रहा है।

समाज के सचिव प्रहलाद दमाहे ने बताया कि समाज के सदस्य कुणाल सिंह राजपूत का एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक गर्मजोशी से स्वागत किया गया।   लोधेशवरधाम लोधी क्षत्रिय समाज (महिला) ग्रुप द्वारा सोमनी राजनांदगांव में हल्दी कुंमकुंम (वाण) बांटने का कार्यक्रम संपन्न हुआ । रिसोर्ट की संचालिका द्वारा सुहागिन महिलाओ को हल्दी कुंमकुंम लगाकार उपहार भी भेंट किया गया। म्यूजिकल गीत – संगीत के अलावा कुणाल सिंह एवम युवाओ के साथ सभी आगन्तुक, दर्शको ने ” राम जी की निकली सवारी” , एक तरफ लक्ष्मण, एक तरफ सीता बीच में जगत के पालनहारी, भजन, संगीत  पर जमकर थिरके। कार्यक्रम में स्वजातीय के अलावा अधिक संख्या मे अन्य दर्शको, सभी  लोग शामिल हुए। इस दौरान लोधेशवरधाम लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर छत्तीसगढ के अध्यक्ष लोधी सुरेश कुमार सुलाखे एवम पदाधिकारीगण ने लोधेशवरधाम की ओर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवम अभिनंदन किया। इस अवसर पर संरक्षक मंडल, महिला मंडल के अलावा सभी पदाधिकारीगण, सदस्यगण अधिक संख्या में मौजूद थे।

गौरतलब है किबॉलीवुड एक्टर कुणाल सिंह राजपूत ने रामानंद सागर की रामायण धारावाहिक में लक्ष्मण की भूमिका निभाकर चर्चा में आए थे। इसके बाद तो कई धारावाहिकों व फिल्म में उन्होंने काम किया। जय- जय शिव शंकर,एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के सीरियल में मुख्य हीरो की भूमिका निभाई है। जय जय जय बजरंगबली में भगवान विष्णु का पात्र निभाया। 2010 में ही अभिनेता रज़ा मुराद के साथ मुख्य हीरो में पहली फिल्म की। वर्तमान में भी 3 फिल्में और 2 वेबसरीज आने के लिए तैयार हैं। इस अवसर लोधेशवरधाम के संयोजक उत्तम वर्मा, अध्यक्ष लोधी सुरेश कुमार सुलाखे, सचिव प्रहलाद दमाहे, छत्तीसगढ लोधी समाज अंकेक्षक विमल पटेल, लक्ष्य के प्रमुख चैनदास जंघेल, भाजपा महामंत्री भरत लाल वर्मा,लोधेशवरधाम महामंत्री यशवंत लिल्हारे, वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती आशा वर्मा, वाटर पार्क के संचालिका श्रीमती ओकेश्वरी वर्मा, बालाघाट मध्यप्रदेश श्रीमती सुनीता जंघेला, भिलाई से अनिता उरोडे, दुर्ग से सावित्री दमाहे, रायपुर तारीणी लिल्हारे के अलावा अधिक संख्या में पारिवारिक सदस्य, नाते – रिश्तेदारगण एवम समाज के पदाधिकारीगण सदस्यगण के अलावा वाटर पार्क में नहाने के लिए युवा प्रेमी  अधिक संख्या में मौजूद थे।

WhatsApp Image 2025 01 17 at 6.43.06 PM

Tags:

#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

gagnai waterfall
Previous

विशेष लेख : प्रकृति के गोद म स्थित गगनई जलाशय म नौकायन के भरपूर आनंद ले सकत हें पर्यटक

injured soldier
Next

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ह घायल जवान मन ले करिन मुलाकात, उखर शीघ्र स्वस्थ होए के करिन कामना

Next
injured soldier
January 17, 2025

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ह घायल जवान मन ले करिन मुलाकात, उखर शीघ्र स्वस्थ होए के करिन कामना

Previous
January 17, 2025

विशेष लेख : प्रकृति के गोद म स्थित गगनई जलाशय म नौकायन के भरपूर आनंद ले सकत हें पर्यटक

gagnai waterfall

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Posts

1781619730 38609248a6c72a65dd89 1

शासन द्वारा रिडेवलपमेंट योजना अंतर्गत शंकर नगर बी.टी.आई. ग्राउंड के सामने तथा अन्य कुल पाँच परियोजनाओं का टेंडर जारी

Editor Editor
June 16, 2026
1781624317 de1e70deb8f3559acdf3

चिरायु योजना बनी उम्मीद की नई किरण

Editor Editor
June 16, 2026
1781624496 ac5acc337c7b638b0b68

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ

Editor Editor
June 16, 2026
1781628765 20d7769ebeef8bf9d549

तारसगांव में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निरीक्षण

Editor Editor
June 16, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार