Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 10 6
खबर छत्तीसगढ़

विकसित भारत के निर्माण के लिए विकसित छत्तीसगढ़ बनाना होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
March 15, 2024 2 Mins Read
356 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विकसित भारत के निर्माण के लिए हमें विकसित छत्तीसगढ़ बनाना होगा। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के सामाजिक, आर्थिक विकास के लिए तेजी से कार्य करते हुए मोदी जी की गारंटियों को पूरा कर रही है। हम जनता से किए हर वायदे को पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री साय आज मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के दशहरा मैदान मोहला में आयोजित ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़‘ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी सहित नव गठित पांच जिलों को संवारने के लिए राज्य सरकार हरसंभव उपाय करेगी। जिलों के विकास के लिए संसाधनों की कमी नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मोहला में सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने इसके अलावा मानपुर में अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड, तालाब सौंदर्यीकरण, गोटाटोला में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा, मोहला-मानपुर कॉलेज को पीजी कॉलेज में अपग्रेड करने तथा छुरिया मंदिर से शीतला मंदिर तक सड़क निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर 46 करोड़ 83 लाख 12 हजार रूपए की लागत के 115 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया तथा 128 हितग्राहियों को विभिन्न योजना अंतर्गत 18 लाख 10 हजार रूपए की सामग्री व चेक का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम स्थल से ही आकांक्षी जिला के तहत भारत नेट योजनांतर्गत ऑनलाइन माध्यम से जोड़े गए 144 ग्राम पंचायतों में से ग्राम पंचायत केकतीटोला, गौलीटोला एवं कुंजामटोला के सरपंचों से वर्चुअल संवाद किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी में जनता ने विश्वास दिखाया है। छत्तीसगढ़ शासन के तीन माह की अवधि पूर्ण हो गई है और 90 दिन में छत्तीसगढ़ सरकार ने बहुत बड़े कार्य किए हैं। आज 46 करोड़ 83 लाख 12 हजार रूपए के 115 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया है, जिसके लिए उन्होंने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही वादा निभाते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि नये वित्तीय वर्ष में आवास बनना प्रारंभ हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने किसानों को गारंटी दी थी कि हमारी सरकार बनी तो हम 2 साल का बकाया धान बोनस देंगे। अटल जी के जन्मदिवस, सुशासन दिवस पर हम लोगों ने 13 लाख किसानों के बैंक खातों में 3716 करोड़ रुपए का बकाया धान बोनस अंतरित कर इस गारंटी को भी पूरा कर दिया। इसी तरह प्रधानमंत्री ने 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की गारंटी दी थी। हमने इस गारंटी को पूरा करते हुए समर्थन मूल्य का एकमुश्त भुगतान किसानों को किया और 12 मार्च को 24 लाख 75 हजार किसानों को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत अंतर की राशि 13 हजार 320 करोड़ रुपए एकमुश्त राशि भी अंतरित कर दी गई है।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 9 5
Previous

मुख्यमंत्री से एमिटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सेल्वामूर्ति ने की मुलाकात

Untitled 1 1
Next

विमानन कंपनी अलायंस एयर एवं राज्य शासन के मध्य अनुबंध हस्ताक्षरित

Next
Untitled 1 1
March 16, 2024

विमानन कंपनी अलायंस एयर एवं राज्य शासन के मध्य अनुबंध हस्ताक्षरित

Previous
March 15, 2024

मुख्यमंत्री से एमिटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सेल्वामूर्ति ने की मुलाकात

Untitled 9 5

Related Posts

1775661477 73b55f94972f459ca16a 1

योजना मन के लाभ हितग्राही मन ल बखत म मिले: वन मंत्री केदार कश्यप

Editor Editor
April 8, 2026
1775667952 fa8c95e38e5afb911475gfhf

खरीफ सीजन ले पहिली खाद बेंचइया मन ऊपर प्रशासन सख्त

Editor Editor
April 8, 2026
1775656977 bc396ba9137821edaf20 1

जिला अस्पताल मुंगेली म 3 बछर के मासूम के गला ले सफल ऑपरेशन करके निकालिस सिक्का

Editor Editor
April 8, 2026
1775663378 2d3e772426fa92bc420d

कृषि महाविद्यालय, रायपुर म उज़्बेकिस्तान यात्रा म आधारित

Editor Editor
April 8, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार