Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1 15
खबर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के 100 तीर्थयात्री हरिद्वार–ऋषिकेश के लिए रवाना

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
December 26, 2025 One Min Read
119 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मोहला एवं मानपुर विकासखण्डों के 100 श्रद्धालु तीर्थयात्री जिले से पवित्र तीर्थ स्थलों हरिद्वार एवं ऋषिकेश के दर्शन हेतु रवाना हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने यात्रियों को हल्दी-अक्षत का टीका लगाकर विशेष बस को हरी झंडी दिखाते हुए यात्रा का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर तीर्थयात्रियों में विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला। वर्षों से तीर्थ दर्शन की अभिलाषा संजोए श्रद्धालुओं ने शासन की इस जनकल्याणकारी योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना उनके लिए सपने के साकार होने जैसी है। यात्रियों के चेहरों पर खुशी, श्रद्धा और संतोष स्पष्ट रूप से झलक रहा था।

        कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी तीर्थयात्री राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन द्वारा हरिद्वार एवं ऋषिकेश के लिए प्रस्थान करेंगे। यह तीर्थ यात्रा 26 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक निर्धारित है।

        उल्लेखनीय है कि मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से कुल 100 तीर्थयात्री इस यात्रा में शामिल हैं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मोहला के सरपंच गजेंद्र पिरामे, अपर कलेक्टर जी.आर. मरकाम, सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग अखिलेश तिवारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने तीर्थयात्रियों को सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

Share Article

Other Articles

1 23
Previous

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘गाय धर्म एवं विज्ञान’ ग्रंथ का किया विमोचन

1 16
Next

जनजातीय गौरव की स्वर्णिम विरासत: मुख्यमंत्री साय ने किया गैंदसिंह नायक की प्रतिमा का अनावरण

Next
1 16
December 26, 2025

जनजातीय गौरव की स्वर्णिम विरासत: मुख्यमंत्री साय ने किया गैंदसिंह नायक की प्रतिमा का अनावरण

Previous
December 26, 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘गाय धर्म एवं विज्ञान’ ग्रंथ का किया विमोचन

1 23

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Posts

WhatsApp Image 2026 06 13 at 2.56.32 PM

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया सम्मानित

Editor Editor
June 13, 2026
WhatsApp Image 2026 06 13 at 2.24.58 PM

केंद्र-राज्य समन्वय से विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
June 13, 2026
हमने बनाया है हम ही संवारेंगे… 1

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

Editor Editor
June 13, 2026
fdcd

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब गूंजेंगे राष्ट्रगान

Editor Editor
June 13, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार