Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
bindeshwari park
खबर छत्तीसगढ़

माँ के आदर्शों पर चलकर छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास के लिए कर रहा हूं निरंतर कार्य: सीएम बघेल

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
July 10, 2023 5 Mins Read
434 Views
0 Comments

योजनाओं के प्रति आभार जताने सीएम बघेल की माता के नाम पर ग्रामीणों ने बनवाया पार्क

माता बिंदेश्वरी बघेल पार्क के सौंदर्यीकरण एवं पार्क में सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु 50-50 लाख रूपए

भरदा पुल से मुख्यमार्ग जेवरतला तक सड़क निर्माण हेतु 65 लाख रुपये की घोषणा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती बिंदेश्वरी देवी हमेशा कहा करती थी कि गांव, गरीब एवं किसानों के उन्नति से ही छत्तीसगढ़ एवं देश की उन्नति होगी। बघेल ने कहा कि माँ के आदर्शों को आत्मसात् कर वे छत्तीसगढ के चहुंमुखी विकास एवं समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम भरदा टटेंगा में आयोजित माता बिंदेश्वरी देवी बघेल पार्क के लोकार्पण एवं प्रतिमा के अनावरण समारोह के अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त कर रहे थे। बघेल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप आज छत्तीसगढ़ पूरे देश में एक आत्मनिर्भर एवं खुशहाल राज्य के रूप में उभरा है।

बघेल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पवित्र सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्राम भरदा टटेंगा में नव निर्मित माता बिंदेश्वरी बघेल पार्क के समीप खरखरा नदी में पचरी निर्माण, बोटिंग व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण तथा बिंदेश्वरी बघेल पार्क में सामुदायिक हॉल के निर्माण हेतु 50-50 लाख रुपये, भरदा पुल से मुख्य मार्ग जेवरतला तक 3.50 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 65 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इसी तरह उन्होंने ग्राम भरदा में कैलाश धाम से मुक्ति धाम मार्ग के सीमेंटीकरण तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला टटेंगा के उन्नयन करने की भी घोषणा की।

bindeshwari park1

उल्लेखनीय है कि ग्राम भरदा टटेंगा के ग्रामीणों द्वारा राज्य में लागू की गई किसान हितैषी एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु राशि एकत्र कर माता बिंदेश्वरी बघेल पार्क एवं मूर्ति का निर्माण कराया गया है। मुख्यमंत्री ने ग्राम भरदा टटेंगा के ग्रामीणों को उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती बिंदेश्वरी देवी के नाम से पार्क एवं प्रतिमा निर्माण करने के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने ग्राम भरदा टटेंगा में बिंदेश्वरी पार्क एवं प्रतिमा की स्थापना के लिए ग्राम वासियों के साथ-साथ जनपद सदस्य राजेश साहू के महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद, संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर एवं मीना सत्येंद्र साहू, नगर पालिका बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पिछले साढ़े चार वर्षों से समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो वर्षों के कोरोना काल के विभीषिका के दौरान भी राज्य में विकास की गति बाधित नहीं हुई। हमारी सरकार ने अन्नदाता किसानों का सम्मान करते हुए सत्ता की बागडोर संभालने के तुरंत बाद प्रति क्विंटल 2500 रुपये में धान खरीदी करने का साहसिक निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में समर्थन मूल्य की दर बढ़ने के साथ-साथ धान खरीदी की दर में भी स्वभाविक रूप से बढ़ोतरी हो जाएगी।

bindeshwari park2

बघेल ने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक भाषा अंग्रेजी की महत्ता एवं उपयोगिता को देखते हुए तथा सभी वर्गों के बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने हेतु हमारी सरकार द्वारा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों की स्थापना की गई है। इसके अलावा वनोपज संग्रहण के कार्य में लगे लोगों को आत्मनिर्भर बनाने एवं उन्हें उनके मेहनत का वाजिब दाम दिलाने हेतु राज्य में 65 प्रकार के लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। इसके साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा ग्रामीणों एवं स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए गांव में ही रोजगार की व्यवस्था कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु राज्य में महत्वाकांक्षी नरवा, गरवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजना लागू की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में इस योजना का क्रांतिकारी परिणाम देखने को मिल रहा है।

इसके अलावा राज्य में राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना लागू कर इस योजना से लाभान्वित लोगों को प्रतिवर्ष 07 हजार रुपये की राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि गांवों को उत्पादन का केंद्र बनाने हेतु धान, फल-फूल एवं शाक-सब्जियों के उत्पादन के साथ-साथ गांवों में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना की गई है। महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में आधुनिक व्यापार-व्यवसाय की शुरूआत हेतु बिजली, पानी, सड़क आदि जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य के शिक्षित बेरोजगारों को मदद करने हेतु बेरोजगारी भत्ता योजना लागू की गई है। उन्होंने कहा कि मात्र 03 महीने के अल्प अवधि में ही बेरोजगारी भत्ता योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के खाते में 80 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के नवयुवकों को शासकीय सेवा में नियुक्ति का अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने हेतु विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

सीएम बघेल ने कलेक्टर कुलदीप शर्मा की सराहना की। कार्यक्रम स्थल में पहुंचने के बाद सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ने ग्राम भरदा टटेंगा में कार्यक्रम स्थल के समीप स्थित शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान शंकर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ अंचल में हुए विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा बहुत ही सहृदयता से अंचल के लगभग सभी मांगों को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पिछले 04 वर्षों के सफल कार्यकाल के दौरान ग्राम जेवरतला में शासकीय महाविद्यालय के सौगात के साथ-साथ मार्री-बंगला-देवरी में नये तहसील का निर्माण ग्राम पिनकापार में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना आदि विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी गई है। इस अवसर पर उन्होंने अंचल की प्रमुख मांगों की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए डौण्डीलोहारा के जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के कल्याण हेतु राज्य में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती बिंदेश्वरी देवी का स्केच भी भेंट किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं अतिथियों के द्वारा नवनिर्मित पार्क में पौधारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र यादव, वनमण्डलाधिकारी श्री आयुष जैन, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Tags:

bhupesh baghelChhattisgarhchhattisgarh newscm bhupesh baghelraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

brijmohan vs bhupesh bhaghel
Previous

धान खरीदी के राशि ल लेके ट्विटर म छिड़ गे राजनीतिक झगरा.. सीए बघेल कहिन पीएम मोदी ल करे गे हे गुमराह

poudha tuhar duar
Next

‘पौधा तुहर द्वार‘: वन मंत्री अकबर ने हरियाली प्रसार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Next
poudha tuhar duar
July 10, 2023

‘पौधा तुहर द्वार‘: वन मंत्री अकबर ने हरियाली प्रसार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Previous
July 8, 2023

धान खरीदी के राशि ल लेके ट्विटर म छिड़ गे राजनीतिक झगरा.. सीए बघेल कहिन पीएम मोदी ल करे गे हे गुमराह

brijmohan vs bhupesh bhaghel

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

cm

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी में 250 सीटर नालंदा परिसर का किया भूमिपूजन: लाइब्रेरी में होगी इंडोर और आउटडोर अध्ययन की व्यवस्था

www.jayjohar.com
June 21, 2025
macchar

बस्तर संभाग में मलेरिया प्रकरणों में 72% की गिरावट: जनसहयोग से मिली बड़ी सफलता

www.jayjohar.com
June 21, 2025
PM AWAS

कच्चे घास फूस की झोपडिय़ां अब पक्के मकानों की कालोनी में हुई तब्दील

www.jayjohar.com
June 21, 2025
sai1

मुख्यमंत्री साय ने दुलदुला में 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

www.jayjohar.com
June 21, 2025

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार