प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 17 नवंबर को होने वाला वॉक-इन-इंटरव्यू स्थगित
SPMU में मानव संसाधन और तकनीकी विशेषज्ञों के अस्थायी नियोजन के लिए होना था साक्षात्कार
रायपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत राज्य स्तरीय परियोजना अनुश्रवण इकाई (SPMU) में भर्ती के लिए 17 नवंबर 2026 को प्रस्तावित वॉक-इन-इंटरव्यू स्थगित कर दिया गया है। अपरिहार्य कारणों के चलते कृषि संचालनालय ने साक्षात्कार को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
संचालनालय कृषि, छत्तीसगढ़, रायपुर की ओर से इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की गई है। इसके अनुसार SPMU में मानव संसाधन एवं तकनीकी विशेषज्ञों के अस्थायी नियोजन के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाना था, जिसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
साक्षात्कार की नई तारीख और आगे की प्रक्रिया के संबंध में विभाग की ओर से जारी होने वाली सूचना का इंतजार करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आगामी अपडेट के लिए कृषि विभाग की आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखें।