Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 07 at 5.35.15 PM
जोहार छत्तीसगढ़

यूसीसी पर महिलाओं ने रखी बेबाक राय, संपत्ति से लिव-इन तक उठे अहम सवाल

Editor Editor
October 7, 2026 2 Mins Read
35 Views
0 Comments

रायपुर, समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर छत्तीसगढ़ महिला मंच और महाराष्ट्र मंडल महिला समिति की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समान नागरिक संहिता समिति के समक्ष अपने सुझाव रखे। बैठक में विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे मुद्दों पर महिलाओं ने खुलकर अपनी राय साझा की। समिति के सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एम.के. राऊत और वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन पवार ने सुझावों को गंभीरता से सुना और उन पर विचार करने का आश्वासन दिया।

महिलाओं ने पैतृक और व्यक्तिगत संपत्ति में महिला एवं पुरुष को समान अधिकार देने की मांग की। शताब्दी पाण्डेय ने भरण-पोषण के नियमों में समानता और आपसी सहमति से तलाक की प्रक्रिया को सरल बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जनजातीय बहुल राज्य है, इसलिए यूसीसी से जुड़े प्रावधान तैयार करते समय आदिवासी समाज की परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक व्यवस्थाओं को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। पंचायत स्तर पर कानूनी सलाह के लिए विशेष डेस्क बनाने का सुझाव भी दिया गया।

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर भी बैठक में महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए। श्वेता पड्डा ने महिलाओं के शोषण की रोकथाम के लिए लिव-इन संबंधों के पंजीयन को अनिवार्य करने की मांग रखी। उन्होंने ऐसे संबंधों से जन्म लेने वाले बच्चों के पालन-पोषण और उत्तराधिकार के अधिकारों के साथ उनकी जैविक पहचान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

अधिवक्ता सुचित्रा वर्धन ने लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े कानूनी पहलुओं पर स्पष्टता की जरूरत बताई। वहीं अधिवक्ता हेमलता सिंह ने यूसीसी का उद्देश्य कानूनी भेदभाव को खत्म कर व्यवस्था को सरल बनाना बताया। गीता श्याम दलाल ने समान कानून की अवधारणा का समर्थन करते हुए कहा कि अपराध को धर्म के आधार पर नहीं देखा जाना चाहिए, जबकि हर व्यक्ति को अपनी परंपराओं का पालन करने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए।

बैठक में आस्था अभय काले ने कहा कि यूसीसी का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़ी कमजोर महिलाओं तक पहुंचना जरूरी है और इसके लिए महिलाओं में कानूनी जागरूकता बढ़ाना महत्वपूर्ण है। आकांक्षा तिवारी, डॉ. भारती यादव, डॉ. रत्ना पाण्डेय, पुरोहित एवं प्रसन्ना राजेश अवस्थी, अर्चना वोरा, शेफाली पुरोहित, शीला शर्मा, नमिता शेष और मालती मिश्रा सहित अन्य सदस्यों ने बच्चों के हितों की सुरक्षा, आदिवासी समाज की सहभागिता और विवाह परंपराओं से जुड़े सुझाव समिति के सामने रखे।

समिति ने महिलाओं की ओर से रखे गए सुझावों को महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी संवादात्मक पहल की सराहना की। समिति के सदस्यों ने भरोसा दिलाया कि बैठक में सामने आए व्यावहारिक और कानूनी सुझावों को आगे विचार के लिए प्रमुखता से रखा जाएगा। बैठक में महिलाओं के अधिकार, समानता और कमजोर वर्गों के हितों की सुरक्षा को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

Tags:

Chhattisgarh UCCLive-in RelationshipMarriage LawProperty RightsUCCUniform Civil CodeWomen RightsWomen's Rights

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 06 at 1.43.08 PM
Previous

चेन्दरू ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए 15 अक्टूबर तक आवेदन

WhatsApp Image 2026 10 07 at 5.54.24 PM
Next

बहतराई में सजेगा खेल का महासंग्राम, 571 खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर

Next
WhatsApp Image 2026 10 07 at 5.54.24 PM
October 7, 2026

बहतराई में सजेगा खेल का महासंग्राम, 571 खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर

Previous
October 7, 2026

चेन्दरू ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए 15 अक्टूबर तक आवेदन

WhatsApp Image 2026 10 06 at 1.43.08 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 03 at 12.58.58 PM

राज्योत्सव की धूम, संस्कृति और विकास की झलक के बीच प्रतिभाओं का सम्मान

Editor Editor
November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 5.54.51 PM

नवा रायपुर में राज्योत्सव की रौनक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर मीना बाजार तक उमड़ रही भीड़

Editor Editor
November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 6.32.08 PM

नवा रायपुर में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण, 3 हजार से अधिक पौधों से बढ़ेगी हरियाली

Editor Editor
November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 6.42.22 PM

राज्योत्सव पर 54 हजार निर्माण श्रमिक परिवारों को 16.94 करोड़ की सहायता

Editor Editor
November 3, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार