Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 8 7
खबर छत्तीसगढ़

प्रदेश में 3320 मतदान केन्द्रों का संचालन करेंगी महिलाएं, रायपुर में सबसे अधिक महिला मतदाता , बस्तर में सबसे अधिक मतदाता लिंगानुपात

Deeksha Mishra
April 10, 2024 2 Mins Read
265 Views
0 Comments

रायपुर। छत्तीसगढ़ देश के उन चुनिंदा राज्यों में है जहाँ पुरूषों से ज्यादा महिला मतदाता हैं। प्रदेश में मतदाता लिंगानुपात 1015 है यानी एक हजार पुरूष में एक हजार पंद्रह महिला मतदाता। राज्य में सबसे अधिक महिला मतदाता रायपुर लोकसभा क्षेत्र में है जहाँ 11 लाख 69 हजार 358 महिला मतदाता हैं जबकि मतदाता लिंगानुपात सबसे अधिक बस्तर लोकसभा क्षेत्र का है। यहाँ कुल एक हजार पुरूष मतदाता में 1086 महिला मतदाता हैं। छत्तीसगढ़ की महिलाएं सिर्फ मतदाता के तौर पर ही नहीं बल्कि निर्वाचन कार्य में अपनी मजबूत और अहम भूमिका निभा रहीं हैं। इसी प्रकार निर्वाचन के लिए दिव्यांग तथा युवा मतदान दलों के जरिए पूरे निर्वाचन को स्वतंत्र, पारदर्शी और निष्पक्ष रूप में संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होंगे। शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के लिए प्रदेश में कुल 24,229 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 3320 मतदान केन्द्र ऐसे हैं जहाँ पूरी तरह महिला मतदान कर्मी ही मतदान संपन्न कराएंगी। दल के सभी चारों सदस्य महिला होंगी। इसी प्रकार 90 दिव्यांग तथा 387 युवा मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जहां सिर्फ युवा मतदान कर्मी ही कार्य करेंगे , इसी प्रकार प्रदेश में 450 आदर्श मतदान केन्द्र भी बनाए जा रहे हैं।

पहले चरण में जहाँ बस्तर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव होना है वहाँ प्रदेश में सबसे अधिक मतदाता लिंगानुपात है। यहाँ 14 लाख 72 हजार 207 मतदाताओं में 7 लाख 71 हजार 679 महिला मतदाता हैं जो कुल मतदाताओं का 52 प्रतिशत है। बस्तर में कुल 1961 मतदान केन्द्रों में से 191 संगवारी मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। वहीं 36 युवा तथा 08 दिव्यांग मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है। बस्तर जैसे दुर्गम तथा माओवाद प्रभावित क्षेत्र में जिस प्रकार से महिला अधिकारी कर्मचारियों ने साहसपूर्वक निर्वाचन कार्य को पूरा करने निर्णय लिया है वह अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा है।

प्रदेश में महिला मतदाता और मतदान दलों के अतिरिक्त प्रदेश की महिला अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में निर्वाचन में शामिल हो रही हैं। प्रदेश में तीन चरणों में हो रहे निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की जिन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है वो भी महिला ही हैं। निर्वाचन की व्यापक तैयारी और इसके सफल संचालन के लिए महिला अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में हिस्सा ले रहीं हैं। प्रदेश में निर्वाचन कार्य के सफल संचालन का दायित्व भी वरिष्ठ महिला IAS अधिकारी के कंधों पर है।

इनके अलावा 01 रिटर्निंग अधिकारी 17 सहायक रिटर्निंग अधिकारी समेत 13,500 महिला मतदान कर्मी भी शामिल हैं। मतदान दल में 3320 पीठासीन अधिकारी के अलावा सहायक पीठासीन अधिकारी प्रदेश में निर्वाचन को सुगमता से संपन्न कराने में पूरी तत्परता से जुटी हुईं हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में सीईओ के अतिरिक्त सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ,संयुक्त संचालक ,उप संचालक समेत अनेक संकायों में महिलाएं पूरी तन्मयता से कार्य कर रहीं हैं।

मीडिया मॉनिटरिंग सेल में कार्यरत लोगों में अधिकांश महिलाएं हैं वहीं राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति में भी महिला अधिकारी बड़ी कुशलता से निर्वाचन के कार्यों को संपन्न कर रहीं हैं।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 2
Previous

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने ग्राम सारधा में न्यायालयीन कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित आवास गृह का किया लोकार्पण

images 3
Next

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 28 अप्रैल को

Next
images 3
April 13, 2024

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 28 अप्रैल को

Previous
April 10, 2024

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने ग्राम सारधा में न्यायालयीन कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित आवास गृह का किया लोकार्पण

Untitled 2

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

topers

10वीं-12वीं के बच्चों से रमेन डेका बोले- डिसिप्लिन कभी न छोड़ें

www.jayjohar.com
May 12, 2025
sushaasan

विशेष लेख : सुशासन तिहार जनाकांक्षाओं का समाधान

www.jayjohar.com
April 30, 2025
saav samaaj

मेहनत एवं ईमानदारी से आगे बढ़ रहा साहू समाज : साव

www.jayjohar.com
April 30, 2025
akshay triteeya

 मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की दी शुभकामनाएं

www.jayjohar.com
April 30, 2025

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार