Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 16 at 6.45.23 PM
जोहार छत्तीसगढ़

दिसंबर तक पूरा होगा औद्योगिक कॉरिडोर में खोलार नाला पुल का काम

Editor Editor
October 16, 2026 2 Mins Read
36 Views
0 Comments

पीडब्ल्यूडी सचिव मुकेश कुमार बंसल ने जांजगीर-चांपा और कोरबा में सड़क-पुल निर्माण कार्यों की समीक्षा की

रायपुर, जांजगीर-चांपा और कोरबा जिले में सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने दोनों जिलों का दौरा कर निर्माणाधीन सड़कों और पुलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।

खोलार नाला पुल का निर्माण दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश

कोरबा में आयोजित समीक्षा बैठक में सचिव बंसल ने सीजीआरआईडीसीएल योजना के अंतर्गत कटघोरा-हरदीबाजार-बलौदा-अकलतरा मार्ग यानी औद्योगिक कॉरिडोर पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने खोलार नाला पर उच्चस्तरीय पुल और पहुंच मार्ग का निर्माण दिसंबर 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए क्रैश बैरियर पर हैंडरेल लगाने को कहा। साथ ही खोलार नाला के पास सड़क के कटाव को रोकने के लिए रिटेनिंग वॉल, पिचिंग और अन्य सुरक्षा कार्य कराने के निर्देश कोरबा कलेक्टर को दिए।

हसदेव नदी पर फोरलेन पुल की तैयारी

समीक्षा के दौरान सीपत-बलौदा-कोरबा (कुदुरमाल) मार्ग पर हसदेव नदी में उच्चस्तरीय फोरलेन पुल और पहुंच मार्ग के निर्माण का मुद्दा भी उठा। सचिव ने अधिकारियों को इसके लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। इस परियोजना से संबंधित आगामी कार्यवाही के लिए प्रस्ताव तैयार करने पर जोर दिया गया।

बोराई नदी पुल का काम पूरा, सड़क निर्माण शेष

जांजगीर-चांपा जिले में धनवारपारा (सलनी)-नवागांव मार्ग पर बोराई नदी में उच्चस्तरीय पुल और पहुंच मार्ग का निर्माण पूरा हो चुका है। हालांकि, मार्ग के 905 मीटर हिस्से में बिटुमिनस टॉपिंग (बीटी) का काम शेष है।

पामगढ़ रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान बिलासपुर सेतु संभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। सचिव बंसल ने मौजूदा अनुबंध के तहत शेष बीटी कार्य पूरा कराकर अनुबंध जल्द समाप्त करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए अतिरिक्त 1,200 मीटर बीटी सड़क निर्माण के लिए अलग से पुनरीक्षित प्राक्कलन तैयार कर शासन को भेजने को भी कहा।

कार्यों के रिकॉर्ड और रखरखाव पर भी जोर

सचिव ने अधिकारियों को पीडब्ल्यूएमआईएस (PWMIS) में पूर्व वर्षों के पूर्ण निर्माण कार्यों के अंतिम देयकों से संबंधित प्रक्रियाएं पूरी करने और अद्यतन जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने पामगढ़ रेस्ट हाउस में साफ-सफाई बनाए रखने और जरूरी मरम्मत कार्य कराने को भी कहा।

निरीक्षण और समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:

Bridge ProjectsJanjgir Champakorba newsPWD ChhattisgarhRoad Construction

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 16 at 6.47.01 PM
Previous

जशपुर में 2.97 करोड़ से बन रहा स्टॉप डैम, 150 हेक्टेयर खेतों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

WhatsApp Image 2026 10 16 at 6.39.32 PM
Next

गांवों के विकास के लिए 74.80 लाख रुपये की सौगात, खराब सड़क दोबारा बनाने के निर्देश

Next
WhatsApp Image 2026 10 16 at 6.39.32 PM
October 16, 2026

गांवों के विकास के लिए 74.80 लाख रुपये की सौगात, खराब सड़क दोबारा बनाने के निर्देश

Previous
October 16, 2026

जशपुर में 2.97 करोड़ से बन रहा स्टॉप डैम, 150 हेक्टेयर खेतों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

WhatsApp Image 2026 10 16 at 6.47.01 PM

Related Posts

1795532363 2fd613cd4f81832edba3 1 1

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई, 25 हाईवा रेत और मशीन जब्त

Editor Editor
November 24, 2026
1795532363 2fd613cd4f81832edba3 1

धरमपानी बनेगा आदर्श इको टूरिज्म केंद्र, स्थानीय लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

Editor Editor
November 24, 2026
WhatsApp Image 2026 11 24 at 10.02.42 PM

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

Editor Editor
November 24, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 12.42.51 PM

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी तेज, अब तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीदी

Editor Editor
November 24, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार