Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1782058779 7edebdfb7a2fbe006ed2 1
जोहार छत्तीसगढ़

मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए जीवन को संतुलित करने का सशक्त माध्यम है योग-कुलपति प्रो. मनोज दयाल

Editor Editor
June 21, 2026 2 Mins Read
52 Views
0 Comments

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

​रायपुर : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने किया। इस अवसर पर शासकीय मिडिल स्कूल, काठाडीह की प्रभारी प्रधान पाठिका ने मुख्य योग प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को योग प्रोटोकॉल के अनुरूप योगाभ्यास कराया।

​तनाव प्रबंधन और सकारात्मक बदलाव में योग की भूमिका

          कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में हजारों वर्ष प्राचीन योगसूत्रों को महर्षि पतंजलि ने सूत्रबद्ध और सुव्यवस्थित किया था। आज के दौर में हमें योग विज्ञान के व्यावहारिक महत्व के साथ-साथ इसके व्यावसायिक उद्यम के उभरते स्वरूप को भी समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मीडिया शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने वाले शिक्षार्थियों, शोधार्थियों और प्रोफेशनल्स के लिए योग बेहद जरूरी है। इसके नियमित अभ्यास से वे अपने चुनौतीपूर्ण जीवन को संतुलित एवं संयमित करते हुए अपने भीतर सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

प्रतिमा स्थल के पास हुआ सामूहिक अभ्यास

      विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्र ऋषि कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा स्थल के समीप यह सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नृपेन्द्र कुमार शर्मा ने योग के परिचय और मानव जीवन में इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। ​इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकगण पंकज नयन पांडेय, डॉ. शाहिद अली, डॉ. राजेन्द्र मोहंती सहित सहायक कुलसचिव डॉ. देवसिंह पाटिल, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक कुलसचिव डॉ. देवसिंह पाटिल ने किया। सत्र के समापन पर विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

Tags:

#KushabhauThakrecampus#raipurChhattisgarhKTURAIPURraipur newsstate newsWORLD YOGA DAYYoga

Share Article

Other Articles

arun sao 1
Previous

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नालंदा परिसर, मल्टी-लेवल पार्किंग और एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

1782058365 373ea7108c29d247e694 1
Next

ढोलकल ट्रैकिंग रूट का हुआ लोकार्पण, दंतेवाड़ा में पर्यटन विकास और स्थानीय रोजगार को मिलेगा नया बढ़ावा

Next
1782058365 373ea7108c29d247e694 1
June 21, 2026

ढोलकल ट्रैकिंग रूट का हुआ लोकार्पण, दंतेवाड़ा में पर्यटन विकास और स्थानीय रोजगार को मिलेगा नया बढ़ावा

Previous
June 21, 2026

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नालंदा परिसर, मल्टी-लेवल पार्किंग और एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

arun sao 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 04 at 10.21.34 PM

करम महोत्सव में मांदर की थाप पर थिरके मुख्यमंत्री साय, बनगांव को 70 लाख की सौगात

Editor Editor
November 4, 2026
WhatsApp Image 2026 11 04 at 10.00.52 PM

जशपुर के गांव-गांव पहुंचेगी डिजिटल शिक्षा, मुख्यमंत्री साय ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन को दिखाई हरी झंडी

Editor Editor
November 4, 2026
images 21 1

अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फैसले का किया स्वागत

Editor Editor
November 4, 2026
WhatsApp Image 2026 11 04 at 9.11.06 PM

छत्तीसगढ़ में जियो-पोर्टल से बदलेगा योजनाओं का नियोजन, AI चैटबॉट से एक क्लिक में मिलेगी भौगोलिक जानकारी

Editor Editor
November 4, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार