Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
images 10
जोहार उत्तर प्रदेश

बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026 में योगी आदित्यनाथ देश में नंबर वन

Editor Editor
November 1, 2026 2 Mins Read
29 Views
0 Comments

फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के राष्ट्रीय सर्वे में 897 अंकों के साथ हासिल किया पहला स्थान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दूसरे और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर रहे।

लखनऊ, फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट के संयुक्त बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें 1000 में से 897 अंक मिले हैं। सर्वे में मुख्यमंत्रियों के नेतृत्व, सुशासन, कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक क्षमता और जनस्वीकार्यता सहित दस प्रमुख मानकों पर मूल्यांकन किया गया।

इस सर्वे में देश के 15 मुख्यमंत्रियों को शामिल किया गया। करीब तीन से चार महीने तक चली सर्वे प्रक्रिया में सोशल मीडिया और पारंपरिक मीडिया में जनधारणा, प्रबुद्ध वर्ग की राय तथा आम नागरिकों के अनुभवों का विश्लेषण किया गया। इसके आधार पर मुख्यमंत्रियों की अंतिम रैंकिंग तैयार की गई।

मूल्यांकन के लिए सुशासन, कानून-व्यवस्था, व्यक्तित्व, छवि, कार्यक्षमता, प्रभाव, विभागों की समझ, लोकप्रियता, दूरदर्शिता तथा कार्यशैली और परिणाम जैसे दस मानक निर्धारित किए गए थे। इन मानकों के आधार पर मुख्यमंत्रियों के प्रशासनिक प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता को परखा गया।

रैंकिंग में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 881 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 874 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। सर्वे में शीर्ष दस मुख्यमंत्रियों को बेस्ट चीफ मिनिस्टर श्रेणी में और 11वें से 15वें स्थान तक के मुख्यमंत्रियों को मुख्यमंत्री पंचरत्न श्रेणी में शामिल किया गया।

इस उपलब्धि के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी नेतृत्व क्षमता और उत्तर प्रदेश की पहचान को नई मजबूती दी है। सर्वे के नतीजों में सुशासन, प्रशासनिक दक्षता और जनस्वीकार्यता जैसे पहलुओं को विशेष महत्व दिया गया है।

Tags:

Best Chief Minister Survey 2026Best CM in India 2026Best CM Ranking 2026Fame India Asia Post SurveyTop Chief Ministers of IndiaUttar Pradesh CM NewsYogi AdityanathYogi Adityanath NewsYogi Adityanath Ranking

Share Article

Other Articles

images 10
Previous

मिर्जापुर में तैयार हुआ प्रदेश का पहला विकसित ग्राम पंचायत प्लान, अब सभी पंचायतों में लागू होगा मॉडल

सीएम योगी गोरखपुर में 1
Next

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 880 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

Next
सीएम योगी गोरखपुर में 1
November 1, 2026

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 880 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

Previous
November 1, 2026

मिर्जापुर में तैयार हुआ प्रदेश का पहला विकसित ग्राम पंचायत प्लान, अब सभी पंचायतों में लागू होगा मॉडल

images 10

Related Posts

photo collage.png 7

योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना

Editor Editor
November 20, 2026
sainik school ambikapur 1603951017 1

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 2 दिसंबर तक मौका

Editor Editor
November 10, 2026
Ramayana Wall Paintings Ayodhya

दीपोत्सव 2026: रामनगरी की दीवारों पर जीवंत हुआ त्रेता युग, रामकथा पार्क से लता मंगेशकर चौक तक उकेरी जा रहीं रामायणकालीन कलाकृतियां; योगी सरकार की अनूठी पहल

Editor Editor
November 3, 2026
bio pharma industrial park and research center in Uttar Pradesh 1

तराई में सजेगा बायो-फार्मा का हब: पीलीभीत में 200 एकड़ में बनेगा बायो-फार्मा पार्क, इंसुलिन और वैक्सीन निर्माण को पंख; योगी सरकार का बड़ा प्रोजेक्ट

Editor Editor
November 3, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार