Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
sainik school ambikapur 1603951017 1
जोहार उत्तर प्रदेश

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 2 दिसंबर तक मौका

Editor Editor
November 10, 2026 2 Mins Read
7 Views
0 Comments

31 जनवरी 2027 को होगी अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा, 3 नवंबर से शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सैनिक स्कूल अंबिकापुर सहित देशभर के सैनिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा यह परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

सैनिक स्कूल अंबिकापुर के प्राचार्य के अनुसार, रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 2 दिसंबर की रात 11:50 बजे तक आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर पाने वाले विद्यार्थी 500 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ 3 से 6 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 7 से 9 दिसंबर तक का समय दिया जाएगा।

31 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा

प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को पेन-पेपर मोड में ओएमआर शीट के माध्यम से आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी 11 जनवरी को जारी होगी, जबकि प्रवेश पत्र 25 जनवरी से एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। कक्षा छठवीं के लिए परीक्षा की अवधि 150 मिनट होगी और परीक्षा 13 माध्यमों में आयोजित की जाएगी। वहीं, कक्षा नौवीं की परीक्षा 180 मिनट की होगी, जो अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

एनटीए की वेबसाइट पर करें आवेदन

इच्छुक विद्यार्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society या nta.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा पाठ्यक्रम और शुल्क से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक सूचना पुस्तिका में उपलब्ध है।

परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी एनटीए हेल्पडेस्क के नंबर 011-40759000 और 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा aissee@nta.ac.in पर ई-मेल के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Tags:

Admission 2027-28AISSEE 2027Chhattisgarh EducationNTA ExamOnline ApplicationSainik School Ambikapur

Share Article

Other Articles

1794240992 23d3560e4b5728feeead 1
Previous

मल्दा में ग्रामीणों से मिले वित्त मंत्री ओपी चौधरी, शेड निर्माण का किया लोकार्पण

murmu
Next

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11 नवंबर को करेंगी रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित

Next
murmu
November 10, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11 नवंबर को करेंगी रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित

Previous
November 9, 2026

मल्दा में ग्रामीणों से मिले वित्त मंत्री ओपी चौधरी, शेड निर्माण का किया लोकार्पण

1794240992 23d3560e4b5728feeead 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 03 at 7.49.56 PM

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में 90 दिन का अंग्रेजी प्रशिक्षण शुरू, युवाओं का बढ़ेगा आत्मविश्वास

Editor Editor
November 3, 2026
Ramayana Wall Paintings Ayodhya

दीपोत्सव 2026: रामनगरी की दीवारों पर जीवंत हुआ त्रेता युग, रामकथा पार्क से लता मंगेशकर चौक तक उकेरी जा रहीं रामायणकालीन कलाकृतियां; योगी सरकार की अनूठी पहल

Editor Editor
November 3, 2026
bio pharma industrial park and research center in Uttar Pradesh 1

तराई में सजेगा बायो-फार्मा का हब: पीलीभीत में 200 एकड़ में बनेगा बायो-फार्मा पार्क, इंसुलिन और वैक्सीन निर्माण को पंख; योगी सरकार का बड़ा प्रोजेक्ट

Editor Editor
November 3, 2026
2026 9image 20 39 058925071yogiadityanath 1

जाति की जड़ता समाज को बांटती है, साझी संस्कृति पिरोती है: दीपोत्सव पर CM योगी का प्रेरक संदेश; कहा—पहचान जाति से नहीं, सहभागिता से

Editor Editor
November 3, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार