Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1fe5778d afec 48a2 a580 f3cdb3ae82de 1
जोहार छत्तीसगढ़

नौकरी के पीछे ही न भागें युवा, अपने आइडिया को बिजनेस में बदलने का साहस रखें: रमेन डेका

Editor Editor
September 28, 2026 2 Mins Read
48 Views
0 Comments

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं से नौकरी तलाशने के साथ अपने विचारों को उद्यम और स्टार्टअप में बदलने की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि अच्छा आइडिया, सही मार्गदर्शन और तकनीक का साथ मिले तो नवाचार सफल स्टार्टअप बन सकता है और आगे चलकर कई लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा कर सकता है।

तीन दिवसीय यूथ इनोवेशन कॉन्क्लेव शुरू

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को तीन दिवसीय ‘यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026’ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और तकनीक के व्यवसायीकरण को बढ़ावा देना है। इसी दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में स्थापित सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण भी किया।

राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में नवाचार की बड़ी संभावनाएं हैं। कृषि, वनोपज, खाद्य प्रसंस्करण, मिलेट, जैविक खेती, पशुपालन और जनजातीय उत्पादों को नए तकनीकी प्रयोगों और बिजनेस मॉडल से जोड़कर युवाओं के लिए रोजगार और उद्यम के नए रास्ते तैयार किए जा सकते हैं।

किसानों की लागत घटाने वाले इनोवेशन पर जोर

रमेन डेका ने कहा कि ऐसे नवाचारों की जरूरत है, जिनसे किसानों की लागत कम हो, उत्पादन और गुणवत्ता बढ़े, फसल का नुकसान घटे और उन्हें अपनी उपज का बेहतर बाजार मिल सके। उन्होंने कहा कि कृषि और जैव-प्रौद्योगिकी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने किचन गार्डन और बाड़ी की अवधारणा को भी बढ़ावा देने की जरूरत बताई। उनके मुताबिक ऐसी पहल परिवारों की आय और स्थानीय स्तर पर खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में मददगार हो सकती है।

स्टार्टअप से पहले बाजार को समझने की सलाह

राज्यपाल ने युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने से पहले बाजार का सर्वे करने और अपने उत्पाद या सेवा की मांग को समझने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी उद्यम की शुरुआत स्पष्ट योजना और रोडमैप के साथ करनी चाहिए। इसके साथ प्रबंधन क्षमता, वित्तीय समझ, प्रशिक्षण और लगातार मेहनत भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ युवाओं को कौशल और उद्यमिता से जोड़ना जरूरी है, ताकि वे अपनी आय बढ़ाने के साथ दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकें। इस अवसर पर राज्यपाल ने युवा नवाचारी उद्यमियों के स्टॉल भी देखे।

कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरिश चंदेल, आईआईटी भिलाई के निदेशक डॉ. राजीव प्रकाश, एनआईटी के निदेशक डॉ. समीर बाजपेई, नाबार्ड के अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, शोधकर्ता, उद्यमी और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Tags:

Agri InnovationEntrepreneurshipramen dekaStartup ChhattisgarhYouth Innovation

Share Article

Other Articles

fdcfc5c9 5f90 478d af75 a804c11c96c5 1
Previous

छत्तीसगढ़ के पर्यटन को ग्लोबल बाजार से जोड़ने की तैयारी, 400 से ज्यादा ट्रैवल एजेंसियां जुड़ीं

ec17256d 810d 44c6 bbc3 6dae0bef54f5 1
Next

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिया 30 सितंबर तक का टारगेट, धान खरीदी से ई-गजट तक काम की डेडलाइन

Next
ec17256d 810d 44c6 bbc3 6dae0bef54f5 1
September 29, 2026

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिया 30 सितंबर तक का टारगेट, धान खरीदी से ई-गजट तक काम की डेडलाइन

Previous
September 28, 2026

छत्तीसगढ़ के पर्यटन को ग्लोबल बाजार से जोड़ने की तैयारी, 400 से ज्यादा ट्रैवल एजेंसियां जुड़ीं

fdcfc5c9 5f90 478d af75 a804c11c96c5 1

Related Posts

1795532363 2fd613cd4f81832edba3 1 1

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई, 25 हाईवा रेत और मशीन जब्त

Editor Editor
November 24, 2026
1795532363 2fd613cd4f81832edba3 1

धरमपानी बनेगा आदर्श इको टूरिज्म केंद्र, स्थानीय लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

Editor Editor
November 24, 2026
WhatsApp Image 2026 11 24 at 10.02.42 PM

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

Editor Editor
November 24, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 12.42.51 PM

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी तेज, अब तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीदी

Editor Editor
November 24, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार