Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 30 1
खबर छत्तीसगढ़

सफलता प्राप्ति के लिए युवा सही दिशा में लगाएं अपनी ताकत- मंत्री टंकराम वर्मा

Editor Editor
January 18, 2024 2 Mins Read
326 Views
0 Comments

रायपुर। युवा सप्ताह अन्तर्गत गुरुवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर भवन में जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी एवं स्वामी विवेकानन्द के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर युवा उत्सव का शुभारंभ किया गया। युवा उत्सव में मुख्य वक्ता पाटेश्वर धाम बालोद के संत रामबालक दास महात्यागी एवं रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ नारायणपुर के प्राचार्य स्वामी कृष्णामृतानंद ने स्वामी विवेकानंद के संदेशों पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। इस अवसर पर प्रदेश के सिद्धहस्त कवि श्री मीर अली मीर, देवेंद्र परिहार एवं महेंद्र बेजुबां ने काव्यपाठ से भक्तिमय शमा बांधा। युवाओं ने वाद्य, गायन, नृत्य आदि विधाओं में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस अवसर पर 25 युवाओं, 3 सांस्कृतिक मंडली को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हर वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है तथा 12 से 18 जनवरी तक युवा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। स्वामी विवेकानंद हमारे पुरोधा हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति और सभ्यता को देश-दुनिया में पहुंचाया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर किसी भी लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर काम संभव है लेकिन उसके लिए ईमानदारी व लगन से मेहनत करना जरूरी है। युवा अपनी ताकत सही दिशा में लगाकर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सृष्टि ने मनुष्य को बहुत ताकत दी है,उस ताकत को सही दिशा में लगाना जरूरी है। उन्होंने जीवन मे लक्ष्य निर्धारण की अहमियत बताने के लिए तमिलनाडु की एन.अम्बिका के द्वारा लक्ष्य प्राप्ति के लिए किए गए संघर्ष की कहानी भी सुनाई।

जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि युवा उत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा निखारना और उन्हें एक मंच प्रदान करना है। युवा देश के भावी पीढ़ी हैं उन्हें संस्कारवान बनाना हम सब की जिम्मेदारी है। युवा उत्सव में इस बार भक्तिमय माहौल निर्मित है जो स्वागत योग्य है। कार्यक्रम को नगरपालिका परिषद बलौदाबाजार के अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, शिक्षाविद श्री खोडस राम कश्यप, पूर्व नागपालिका अध्यक्ष श्री अशोक जैन, सेवानिवृत्त प्राध्यापक एसएम पाध्ये ने भी संबोधित किया।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 29 2
Previous

मुख्यमंत्री साय ने महिला एवं बाल विकास विभाग और वन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का किया अवलोकन

Untitled 31 1
Next

उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ कृषि विश्वविद्यालय के 38 वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

Next
Untitled 31 1
January 18, 2024

उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ कृषि विश्वविद्यालय के 38 वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

Previous
January 18, 2024

मुख्यमंत्री साय ने महिला एवं बाल विकास विभाग और वन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का किया अवलोकन

Untitled 29 2

Related Posts

WhatsApp Image 2026 03 18 at 5.34.01 PM

मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास: 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Editor Editor
March 18, 2026
‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप

छत्तीसगढ़ में पहली बार गंगरेल में होगा भव्य ‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’

Editor Editor
March 18, 2026
‘न्योता भोज

आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान

Editor Editor
March 18, 2026
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला

मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात

Editor Editor
March 18, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार