Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
istockphoto 1376131442 612x612 1
खबर छत्तीसगढ़

अतिथि शिक्षकों के मानदेय के लिए 18.42 करोड़ जारी, 25 जिलों के 1535 शिक्षकों को मिलेगा लाभ

Editor Editor
September 18, 2026 2 Mins Read
7 Views
0 Comments

रायपुर, छत्तीसगढ़ में अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने 18 करोड़ 42 लाख रुपये का आवंटन जारी किया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जारी यह राशि छह महीने के मानदेय के भुगतान के लिए स्वीकृत की गई है। इसका लाभ प्रदेश के 25 जिलों में कार्यरत 1535 अतिथि शिक्षकों को मिलेगा।

लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से 18 सितंबर को जारी आदेश के मुताबिक अतिथि शिक्षकों का मासिक मानदेय 20 हजार रुपये निर्धारित है। छह महीने के भुगतान के लिए जिलों को आवश्यक राशि उपलब्ध कराई गई है।

बस्तर संभाग के सात जिलों को भी राशि

आवंटन में बस्तर संभाग के सभी सात जिलों को शामिल किया गया है। बस्तर में 133 शिक्षकों के लिए 1.59 करोड़ रुपये, कांकेर में 126 शिक्षकों के लिए 1.51 करोड़ रुपये और कोंडागांव में 141 शिक्षकों के लिए 1.69 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

इसी तरह दंतेवाड़ा के 31 अतिथि शिक्षकों के लिए 37.20 लाख रुपये, सुकमा के 48 के लिए 57.60 लाख रुपये, बीजापुर के 48 के लिए 57.60 लाख रुपये और नारायणपुर के 36 अतिथि शिक्षकों के लिए 43.20 लाख रुपये का आवंटन किया गया है।

बलरामपुर में सबसे ज्यादा अतिथि शिक्षक

प्रदेश में सबसे ज्यादा आवंटन बलरामपुर जिले के लिए किया गया है। यहां 220 अतिथि शिक्षकों के छह महीने के मानदेय के लिए 2.64 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

इसके अलावा सूरजपुर में 130 अतिथि शिक्षकों के लिए 1.56 करोड़ रुपये और सरगुजा में 71 शिक्षकों के लिए 85.20 लाख रुपये का आवंटन किया गया है।

जारी राशि से अतिथि शिक्षकों को छह महीने के मानदेय का भुगतान किया जाएगा।

Tags:

Chhattisgarh EducationEducation NewsGuest Teachers CGraipur newsSchool Education CGTeacher Honorarium

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 09 18 at 5.00.18 PM
Previous

PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच

WhatsApp Image 2026 09 18 at 6.11.18 PM
Next

सरगुजा में 1,733 घरों की छतों पर सोलर पैनल, बिजली उपभोक्ता अब बन रहे ऊर्जा उत्पादक

Next
WhatsApp Image 2026 09 18 at 6.11.18 PM
September 18, 2026

सरगुजा में 1,733 घरों की छतों पर सोलर पैनल, बिजली उपभोक्ता अब बन रहे ऊर्जा उत्पादक

Previous
September 18, 2026

PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच

WhatsApp Image 2026 09 18 at 5.00.18 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 18 at 11.07.22 PM

इवेंट मैनेजर्स के जरिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मिले राष्ट्रीय मंच, पर्यटन में भी बड़े अवसर

Editor Editor
September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 11.06.53 PM

नवा रायपुर में गोल्फ को मिला ग्लोबल मंच, डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता

Editor Editor
September 18, 2026
photo collage.png 3 2

होटल-रिसॉर्ट से लेकर PPP मॉडल तक, छत्तीसगढ़ में पर्यटन निवेश का नया रोडमैप

Editor Editor
September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 8.00.48 PM

बढ़ते शहरों के लिए बदलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर का मॉडल, भविष्य की जरूरतों पर काम कर रही सरकार: अरुण साव

Editor Editor
September 18, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार