Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 11 01 at 9.25.41 PM
जोहार छत्तीसगढ़

45 हजार बच्चों को मिला नया जीवन, सत्य साईं अस्पताल की सेवा मिसाल : मुख्यमंत्री साय

Editor Editor
November 1, 2026 3 Mins Read
26 Views
0 Comments

नवा रायपुर में जनजातीय विद्यार्थियों के लिए नर्सिंग कॉलेज और डॉरमेटरी का भूमिपूजन, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भी रहे मौजूद

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल इस भावना को अपने सेवा कार्यों के माध्यम से साकार कर रहा है। अस्पताल द्वारा 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा पूरी करना चिकित्सा जगत की महत्वपूर्ण उपलब्धि होने के साथ ही निःस्वार्थ सेवा, करुणा और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। मुख्यमंत्री रविवार को अस्पताल में 45 हजार बच्चों की शल्य चिकित्सा की उपलब्धि पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जनजातीय विद्यार्थियों के लिए प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज भवन और डॉरमेटरी का भूमिपूजन भी किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने अस्पताल की इस उपलब्धि पर श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और पूरी सेवाभावी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के लिए उसके बच्चे का स्वस्थ जीवन सबसे बड़ी खुशी होती है। गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों और उनके परिवारों के लिए निःशुल्क उपचार किसी वरदान से कम नहीं है। अस्पताल ने हजारों बच्चों को नया जीवन देकर उनके परिवारों में आशा और खुशियां लौटाने का काम किया है। यह संस्थान साबित कर रहा है कि चिकित्सा सेवा केवल उपचार तक सीमित नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी से भी जुड़ी है।

मुख्यमंत्री ने जनजातीय विद्यार्थियों के लिए नर्सिंग कॉलेज की स्थापना को महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश के आदिवासी अंचलों के युवाओं, विशेषकर बेटियों को स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा प्राप्त कर युवा आत्मनिर्भर बन सकेंगे और रोजगार के नए अवसरों से जुड़ पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और कुशल स्वास्थ्यकर्मियों की आवश्यकता है। प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर गरीब, वंचित और दूरस्थ अंचलों में रहने वाले परिवारों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। इसके लिए स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार के साथ प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने पर भी जोर दिया जा रहा है। श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल जैसी सेवाभावी संस्थाओं की सहभागिता से सरकार के इन प्रयासों को मजबूती मिल रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि अस्पताल भविष्य में भी सेवा, संवेदना और समर्पण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंद परिवारों की मदद करता रहेगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भी अस्पताल के सेवाभावी कार्यों की सराहना की। उन्होंने 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा की उपलब्धि पर चिकित्सकों और अस्पताल की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना मानव सेवा का सराहनीय उदाहरण है। इस अवसर पर अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं के साथ जनजातीय विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और रोजगार के नए अवसर विकसित करने की पहल को भी महत्वपूर्ण बताया गया।

समारोह में श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के पदाधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 45 हजार बच्चों की शल्य चिकित्सा की उपलब्धि और जनजातीय विद्यार्थियों के लिए नर्सिंग कॉलेज की पहल ने इस आयोजन को चिकित्सा सेवा, शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण के दृष्टिकोण से विशेष महत्व प्रदान किया।

Tags:

45000 Children SurgeriesChild Heart SurgeryFree Medical TreatmentMansukh Mandaviyanava raipurNursing CollegeShri Sathya Sai Sanjeevani HospitalTribal EducationTribal Youth EmpowermentVishnu Deo Sai

Share Article

Other Articles

photo collage.png 29 1
Previous

राज्योत्सव के शिल्पग्राम मंच पर लोककला और संगीत की धूम

photo collage.png 30 1
Next

राज्योत्सव में पर्यटन विभाग के स्टॉल पर उमड़ रही भीड़

Next
photo collage.png 30 1
November 1, 2026

राज्योत्सव में पर्यटन विभाग के स्टॉल पर उमड़ रही भीड़

Previous
November 1, 2026

राज्योत्सव के शिल्पग्राम मंच पर लोककला और संगीत की धूम

photo collage.png 29 1

Related Posts

1795532363 2fd613cd4f81832edba3 1 1

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई, 25 हाईवा रेत और मशीन जब्त

Editor Editor
November 24, 2026
1795532363 2fd613cd4f81832edba3 1

धरमपानी बनेगा आदर्श इको टूरिज्म केंद्र, स्थानीय लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

Editor Editor
November 24, 2026
WhatsApp Image 2026 11 24 at 10.02.42 PM

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

Editor Editor
November 24, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 12.42.51 PM

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी तेज, अब तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीदी

Editor Editor
November 24, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार