Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 50 1
खबर छत्तीसगढ़नवा छत्तीसगढ़

राज्य के 5 नगरीय निकाय होंगे पुरस्कृत एवं सम्मानित, स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए छत्तीसगढ़ को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

Editor Editor
January 10, 2024 2 Mins Read
506 Views
0 Comments

रायपुर। स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से अपना परचम लहराया है। छत्तीसगढ़ को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू 11 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य को यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस. सहित प्रदेश के कई नगरीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, संभागीय व जिला समन्वयक तथा स्वच्छता दीदियां भी समारोह में शामिल होंगी। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में अच्छे प्रदर्शन के लिए राज्य के पांच नगरीय निकाय रायपुर, पाटन, कुम्हारी, महासमुंद और आरंग को भी राष्ट्रीय अवार्ड मिलेगा।

गौरतलब है कि केन्द्रीय आसवन एवं शहरी मंत्रालय द्वारा विश्व का सबसे बड़ा स्वच्छ सर्वेक्षण देश में कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य ने स्वच्छता के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की और राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड हासिल किए है। वर्ष 2017 में ही छत्तीसगढ़ ओडीएफ राज्य होने की गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल कर चुका है। इसके साथ ही राज्य में तीन लाख निजी शौचालयों का निर्माण पूरा कराये जाने की उपलब्धि भी राज्य ने हासिल की थी। राज्य में स्वच्छता के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए 10 हजार स्वच्छता दीदियों के माध्यम से मिशन क्लीन सिटी शुरू की गई थी। स्वच्छता क्रियान्वयन के बेहतर परिणाम के चलते प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को इंदौर में पुरस्कृत किया गया था।

छत्तीसगढ़ राज्य में वर्ष 2014 से 2017 के दौरान स्वच्छता को लेकर जो नीतियां बनायी गई और कई परियोजनाएं शुरू की गई थी, जिसके चलते राज्य में स्वच्छता को स्थायी तौर पर आगे बढ़ाने में मद्द मिली है। छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा अभिनव प्रयोग करते हुए स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों का निर्माण के लिए सुविधा-24 योजना शुरू की गई। निर्मित सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों के संचालन और संधारण के लिए स्वच्छता श्रृंगार योजना प्रारंभ की गई थी।

यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में स्वच्छता को लोगों की आदत में शामिल करने और इसे स्थायी रूप से व्यवहार में लाने के लिए कचरा प्रबंधन, निजी, सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण एवं प्रबंधन, सफाई मित्रों की सुरक्षा, कचरा मुक्त शहर, ओडीएफ तथा सेप्टिक टैंक के अवशेष के निपटान पर विशेष से फोकस किया गया, जिसके चलते राज्य में स्वच्छता को सतत् रूप से आगे बढ़ाने में मद्द मिली है।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 49
Previous

जल जीवन मिशन की बदौलत गांवों के 75 प्रतिशत घरों में पहुंचा नल का पानी

Untitled 50 2
Next

छत्तीसगढ़ में 15 से 15 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह होगा आयोजित, ग्राम चौपाल में आयोजित होंगे जन जागरूकता के कार्यक्रम

Next
Untitled 50 2
January 10, 2024

छत्तीसगढ़ में 15 से 15 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह होगा आयोजित, ग्राम चौपाल में आयोजित होंगे जन जागरूकता के कार्यक्रम

Previous
January 10, 2024

जल जीवन मिशन की बदौलत गांवों के 75 प्रतिशत घरों में पहुंचा नल का पानी

Untitled 49

Related Posts

WhatsApp Image 2026 05 12 at 8.47.30 PM

सुसासन तिहार म मिले आवेदन के गंभीरता अऊ संवेदनसीलता के संग करव निराकरण: प्रमुख सचिव श्री बोरा

Editor Editor
May 13, 2026
WhatsApp Image 2026 05 12 at 8.58.10 PM

अनुसासित मेहनत, तप अऊ त्याग ले मिलथे सफलता: सोनमणि बोरा

Editor Editor
May 13, 2026
WhatsApp Image 2026 05 12 at 8.36.45 PM

नई दिल्ली प्रवास के बखत देश के यशस्वी केंद्रीय गृह अऊ सहकारिता मंत्री माननीय अमित शाह ले सौजन्य भेंट -लक्ष्मी वर्मा

Editor Editor
May 13, 2026
1778593158 58dabb73227c124ce84d 1

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अगुवाई मा अब घर-दुआर तक पहुँचत हे सरकारी योजना

Editor Editor
May 12, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार