Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 49
खबर छत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन की बदौलत गांवों के 75 प्रतिशत घरों में पहुंचा नल का पानी

Editor Editor
January 10, 2024 2 Mins Read
466 Views
0 Comments

रायपुर। हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन की बदौलत अब राज्य के 75 प्रतिशत ग्रामीण घरों में नल का पानी पहुंच रहा है। छत्तीसगढ़ ने मिशन के अंतर्गत प्रदेश के 49 लाख 98 हजार 571 घरों में से अब तक 37 लाख 49 हजार 556 घरों में पाइपलाइन के जरिए पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य पूर्ण कर लिया है जो कि निर्धारित लक्ष्य के 75 प्रतिशत से अधिक है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्रीअरूण साव ने गांवों में सुरक्षित पेयजल पहुंचाने की इस महती मुहिम के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रदेश में तेजी से कार्य किए जाएंगे। राज्य में मोदी की हर गारंटी को पूरा किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य में जल जीवन मिशन शुरू होने के पहले 15 अगस्त 2019 की स्थिति में केवल छह प्रतिशत यानि तीन लाख 19 हजार 741 ग्रामीण घरों में ही पाइपलाइन के जरिए जलापूर्ति होती थी। मिशन का काम शुरू होने के बाद अब यह 75 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। प्रदेश के 19 हजार 663 गांवों में से 2827 गांवों में हर घर में नलों से पानी पहुंच रहा है। वहीं 16 हजार 736 गांवों में इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। घरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के 43 हजार 974 स्कूलों, 41 हजार 719 आंगनबाड़ियों तथा 17 हजार 320 ग्राम पंचायतों व शासकीय अस्पतालों में नल का पानी पहुंच रहा है। यह ग्रामीण इलाकों में कुल स्कूलों, आंगनबाड़ियों तथा ग्राम पंचायतों व अस्पतालों का क्रमशः 95 प्रतिशत, 91 प्रतिशत और 68 प्रतिशत है।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 48 1
Previous

विकसित भारत संकल्प यात्रा: गांव-गांव पहुंच रही मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, कोण्डागांव जिले में 1908 परिवारों को मिला गैस कनेक्शन

Untitled 50 1
Next

राज्य के 5 नगरीय निकाय होंगे पुरस्कृत एवं सम्मानित, स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए छत्तीसगढ़ को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

Next
Untitled 50 1
January 10, 2024

राज्य के 5 नगरीय निकाय होंगे पुरस्कृत एवं सम्मानित, स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए छत्तीसगढ़ को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

Previous
January 10, 2024

विकसित भारत संकल्प यात्रा: गांव-गांव पहुंच रही मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, कोण्डागांव जिले में 1908 परिवारों को मिला गैस कनेक्शन

Untitled 48 1

Related Posts

1779788380 b681a5c1ec3f7f3b9629

मदिरा के अवैध परिवहन अउ बिकी ऊपर रोक लगावव : आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन

Editor Editor
May 26, 2026
1779788825 a336feb809f70d8558f7

सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के सोच (परिकल्पना) ला गांउ-गांउ म मिलत हे जनसमर्थन

Editor Editor
May 26, 2026
WhatsApp Image 2026 05 26 at 12.22.58 PM 1

‘अपनापन’ के बिमोचन सुघर-काज म सामिल होइन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Editor Editor
May 26, 2026
1779777224 f47ae77c9a4bcf441659

सुशासन तिहार 2026 : सिबिर मन म तुरते निरवारन ले जरूरतमंद मन ला मिलिस बड़ राहत

Editor Editor
May 26, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार